जिस बहु को घर की लक्ष्मी बनाया , वही निकली ह-त्यारन

जिस बहु को घर की लक्ष्मी बनाया , वही निकली ह-त्यारन

जशपुर l ससुर ने जिस बहु को शादी करके घर की लक्ष्मी बना कर लाया, उसी बहुत ने 3 परिचित के साथ मिल कर ससुर की हत्या कर दी l पारिवारिक विवाद के चलते आरोपियों ने लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे उसकी मौत हो गईl वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, जिन्हें पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि ससुर और बहू के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने तीन परिचित युवकों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

मामला जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़ाजोर का है। 4 जुलाई 2026 को बुजुर्ग चुगरू प्रधान (70) अपने घर में मृत मिला। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर कई चोट के निशान थे। सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल की जांच कर कई अहम सबूत जुटाए और एक जांच टीम बनाई।

साइबर जांच, तकनीकी जानकारी, मुखबिरों से मिले जानकारी और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को कई सुराग मिले। जांच में सामने आया कि चुगरू प्रधान और उनकी बहू सुगंती बेसरा के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के कारण सुगंती बेसरा ने अपने तीन परिचित युवकों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

Read More अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल

पुलिस जांच के अनुसार, 3 और 4 जुलाई की देर रात चारों आरोपी मोटरसाइकिल से बुजुर्ग चुगरू प्रधान के घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने के बाद उन्होंने लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपियों ने बुजुर्ग के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

Read More कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का फट्टा,  बाइक और चार मोबाइल बरामद किए।

सबूत मिलने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की बहू सुगंती बेसरा (36) के अलावा साहिल उर्फ राजा खान (22), आनंद यादव (20) और रोहित सिंह (21) शामिल हैं।

Tags:

Latest News

जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप
अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल
महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल! ACP विवेक भगत पर FIR की मांग, CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर खोला मोर्चा
धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य
कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन
प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस
किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में
मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन! ग्राहक ने बनाया VIDEO, सफाई पर उठे सवाल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश
अब स्कूल की फीस भरते वक्त नहीं चलेगा पुराना तरीका, सीबीएसई ने जारी किए नए निर्देश
500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
1000 रुपए के लिए दोस्त का कत्ल! कार में बैठाकर जंगल ले गया, सिर पर लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा; सबूत मिटाने नदी में धोई कार
फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस