छत्तीसगढ़ में मनरेगा कर्मचारियों का आंदोलन: 2 जुलाई से चरणबद्ध हड़ताल, ग्रेड पे और HR पॉलिसी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में मनरेगा कर्मचारियों का आंदोलन: 2 जुलाई से चरणबद्ध हड़ताल, ग्रेड पे और HR पॉलिसी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया है। ग्रेड पे, एचआर पॉलिसी, सामाजिक सुरक्षा और सेवा संबंधी अन्य मांगों को लेकर प्रदेशभर के 12 हजार से अधिक कर्मचारी 2 जुलाई से चरणबद्ध हड़ताल पर जाएंगे। आंदोलन जनपद पंचायत स्तर से शुरू होकर जिला और राज्य स्तर तक आयोजित किया जाएगा।

2 जुलाई से शुरू होगा तीन चरणों का आंदोलन
मनरेगा कर्मचारी संघ के अनुसार आंदोलन तीन चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में 2 जुलाई को प्रदेश के सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरे चरण में 3 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा, जबकि 4 जुलाई को राज्य स्तर पर व्यापक आंदोलन आयोजित किया जाएगा। संघ का दावा है कि इस आंदोलन में प्रदेशभर के 12 हजार से अधिक मनरेगा कर्मचारी भाग लेंगे।

इन मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ग्रेड पे लागू करना, एचआर पॉलिसी बनाना, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना तथा सेवा संबंधी लंबित समस्याओं का समाधान शामिल है। संघ का कहना है कि इन मांगों को लेकर कई बार शासन के समक्ष ज्ञापन और प्रस्ताव प्रस्तुत किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता चुना है।

Read More व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज
मनरेगा कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा। कर्मचारियों ने राज्य सरकार से शीघ्र वार्ता कर समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की है।

Read More सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस

कैबिनेट ने हाल ही में दी नई ग्रामीण रोजगार योजना को मंजूरी
इसी बीच, छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल ने हाल ही में 'विकसित भारत - रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना, छत्तीसगढ़' को मंजूरी दी है। यह योजना भारत सरकार के अधिनियम, 2025 के अनुरूप लागू की जा रही है। योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के अकुशल श्रम आधारित रोजगार की वैधानिक गारंटी दी जाएगी।

जल संरक्षण से डिजिटल मॉनिटरिंग तक रहेगा फोकस
नई योजना के तहत जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, ग्रामीण अधोसंरचना निर्माण, आजीविका परिसंपत्तियों का विकास और टिकाऊ रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत आधारित समेकित विकास, विभिन्न विभागीय योजनाओं के अभिसरण तथा पीएम गति शक्ति के साथ समन्वय को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि विकास कार्यों की योजना, क्रियान्वयन और निगरानी में डिजिटल तकनीक का उपयोग कर पारदर्शिता, सुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल