OBC भर्ती में बड़ा खेल उजागर! हाईकोर्ट ने मेरिट लिस्ट पर उठाए सवाल, कहा- 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट तैयार करो

OBC भर्ती में बड़ा खेल उजागर! हाईकोर्ट ने मेरिट लिस्ट पर उठाए सवाल, कहा- 90 दिन में नई मेरिट लिस्ट तैयार करो

बिलासपुर: Chhattisgarh High Court ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित पदों पर निर्धारित सीमा से अधिक दिव्यांग उम्मीदवारों की नियुक्ति करना कानून और आरक्षण नियमों के खिलाफ है। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल मेरिट के आधार पर तय कोटे से ज्यादा चयन करना समान अवसर के संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन माना जाएगा। कोर्ट ने राज्य सरकार को पूरी चयन प्रक्रिया की समीक्षा कर 90 दिनों के भीतर नई मेरिट सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं।

यह मामला शिक्षक और व्याख्याता भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें उमेश कुमार श्रीवास समेत अन्य अभ्यर्थियों ने याचिका दायर कर चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी भर्ती प्रक्रिया में OBC वर्ग के पदों पर दिव्यांग उम्मीदवारों का चयन तय 7 प्रतिशत सीमा से अधिक कर लिया गया, जिससे सामान्य OBC अभ्यर्थियों के अवसर प्रभावित हुए। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि चयन समिति द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया आरक्षण नियमों और संतुलित प्रतिनिधित्व की भावना के अनुरूप नहीं थी।

जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की एकल पीठ ने अपने फैसले में कहा कि भर्ती प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए जिसमें सभी वर्गों को समान अवसर मिले और किसी भी श्रेणी के अधिकार प्रभावित न हों। अदालत की इस टिप्पणी को भविष्य की सरकारी भर्तियों के लिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे आरक्षण और दिव्यांग कोटे के संतुलन को लेकर स्पष्ट कानूनी दिशा तय होती दिखाई दे रही है।

Read More 19 साल तक बिलासपुर में जमाए रखा डेरा, NTPC में करता रहा काम, फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रहा बांग्लादेशी STF के हत्थे चढ़ा

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा