अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

अभनपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गोबरा नवापारा थाना प्रभारी पर बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्र में लंबे समय से मिल रही शिकायतों और कार्रवाई में लापरवाही के आरोपों के बाद थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। संबंधित अधिकारी को इस पर प्रभावी कार्रवाई करने और कारोबार पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं देखा गया।

मामला उस समय और गंभीर हो गया जब रायपुर ग्रामीण की विशेष टीम ने क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अवैध शराब बिक्री की पुष्टि की। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े हुए। जांच में उनके व्यवहार और मौके पर अपनाए गए रवैये को संदेहास्पद मानते हुए विभागीय स्तर पर इसे गंभीर विषय माना गया।

Read More महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) से संबद्ध रखा गया है।

Read More CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार, नशे के नेटवर्क और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ऐसे मामलों में लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रखेगा।

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला