छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का महाझटका! 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी, जनता की जेब पर डबल अटैक

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का महाझटका! 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी, जनता की जेब पर डबल अटैक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर बड़ा असर डालना शुरू कर दिया है। मई महीने में चौथी बार ईंधन के दाम बढ़ाए जाने के बाद राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में पेट्रोल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। नई दरों के लागू होने के बाद परिवहन, मालभाड़ा और रोजमर्रा की जरूरतों की लागत बढ़ने की आशंका भी तेज हो गई है। लगातार हो रही मूल्य वृद्धि से मध्यम वर्ग और व्यापारिक समुदाय दोनों की चिंता बढ़ गई है।

तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरों के मुताबिक इस बार पेट्रोल में करीब 2.61 प्रति लीटर और डीजल में 2.75 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रायपुर में पेट्रोल की कीमत 108.06 प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जबकि डीजल 101.32 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं बिलासपुर में पेट्रोल 108.71 और डीजल 101.97 प्रति लीटर तक पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी का सीधा असर घरेलू ईंधन बाजार पर दिखाई दे रहा है।

सबसे ज्यादा असर गरियाबंद जिले में देखने को मिला है, जहां पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में चार रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां पेट्रोल 109.74 प्रति लीटर और डीजल 103.01 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी और परिवहन लागत को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आवश्यक वस्तुओं के दामों में भी जल्द बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Read More CG News: दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी होने की चर्चा, 1000 करोड़ के आरोप से 35-40 करोड़ के खर्च तक पहुंची जांच; चार्जशीट का इंतजार

पिछले 10 दिनों में चार बार ईंधन महंगा होने से जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। 15 मई से शुरू हुई मूल्य वृद्धि का सिलसिला अब तक जारी है, जिसके कारण लोग राहत की उम्मीद छोड़ते नजर आ रहे हैं। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नहीं आती, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दाम आम आदमी के लिए सबसे बड़ी चिंता बनते जा रहे हैं।

Read More डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना