खबर का असर: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा खर्च कंट्रोल प्लान,CM-मंत्रियों के काफिले होंगे छोटे, EV और Pooling सिस्टम पर फोकस

 खबर का असर: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा खर्च कंट्रोल प्लान,CM-मंत्रियों के काफिले होंगे छोटे, EV और Pooling सिस्टम पर फोकस

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ते सरकारी खर्च और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। वित्त विभाग की ओर से जारी नई गाइडलाइन में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के काफिलों में अब केवल जरूरी वाहनों के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि अब दिखावे और अनावश्यक खर्च की जगह संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग पर फोकस किया जाएगा। इसके साथ ही सभी विभागों को खर्चों में कटौती और वित्तीय अनुशासन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

नई व्यवस्था के तहत सरकारी वाहनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के इस्तेमाल को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से पेट्रोल-डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों से बदलने की तैयारी में है। वहीं ईंधन खर्च कम करने के लिए “वाहन पूलिंग सिस्टम” लागू किया जाएगा, जिसमें एक ही दिशा या कार्यालय जाने वाले अधिकारी साझा वाहन का उपयोग करेंगे। सरकार का मानना है कि इससे लाखों रुपये की मासिक बचत संभव होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में अफसरों की लग्जरी गाड़ियों पर लुट रहा खजाना, दिल्ली-UP ने की कटौती, यहां 75 हजार तक मासिक किराया 

Read More अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार

सरकारी यात्राओं और बैठकों पर भी सख्ती बढ़ाई गई है। बेहद जरूरी परिस्थितियों को छोड़कर अधिकारियों और कर्मचारियों की विदेश यात्राओं पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। यदि किसी यात्रा की आवश्यकता होगी तो उसके लिए मुख्यमंत्री की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अधिकतर सरकारी बैठकें अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की जाएंगी, जबकि फिजिकल मीटिंग्स को सीमित कर महीने में केवल एक बार तक रखने की सलाह दी गई है।

Read More 1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट

कार्यालयों में बिजली और कागज की खपत कम करने के लिए भी कई नए नियम लागू किए गए हैं। ऑफिस समय खत्म होने के बाद लाइट, पंखे, एसी और कंप्यूटर बंद रखना अनिवार्य होगा। सरकार ने ई-ऑफिस सिस्टम और डिजिटल फाइलों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है, ताकि कागज आधारित कामकाज में कमी लाई जा सके। कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए भी IGOT कर्मयोगी पोर्टल के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया गया है।

वित्त विभाग के अनुसार ये सभी निर्देश 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे और इनके पालन की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। हाल ही में सरकारी अधिकारियों की लग्जरी गाड़ियों पर भारी खर्च को लेकर उठे सवालों के बीच सरकार का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इसे “मितव्ययिता मॉडल” और “स्मार्ट गवर्नेंस” की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है, जो आने वाले समय में सरकारी कार्यप्रणाली में बड़े बदलाव ला सकता है।

Latest News

सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव
धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम
कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या