दागी अफसरों पर विभाग की भारी मेहरबानी ईओडब्ल्यू जांच के बावजूद लगातार मिल रहा प्रमोशन

दागी अफसरों पर विभाग की भारी मेहरबानी ईओडब्ल्यू जांच के बावजूद लगातार मिल रहा प्रमोशन

रायपुर। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में दागी अफसरों के अच्छे दिन चल रहे हैं। जिन अफसरों पर ईओडब्ल्यू और लोक आयोग में भ्रष्टाचार के गंभीर मामले दर्ज हैं उन्हें सजा मिलने के बजाय सरकार लगातार प्रमोशन का इनाम बांट रही है। साल 2006 और 2007 के बीच हुए घोटालों में फंसे केके कटारे और हरिओम शर्मा पर जांच की तलवार लटक रही है लेकिन सिस्टम की ऐसी कृपा है कि दोनों बड़े पदों पर बैठकर मलाई काट रहे हैं। दोनों अफसरों को इस जांच के दौरान ही दो दो बार पदोन्नति दे दी गई।

घोटाले की कहानी भी काफी दिलचस्प है। रायपुर जिले के कसडोल इलाके के अमरुवा रिकोकला गांव में 18 लाख रुपए की सड़क बननी थी। यहां बोगस बिल लगाकर सरकारी खजाने को चूना लगाया गया। शिकायत हुई तो ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज कर ली और तत्कालीन कार्यपालन अभियंता केके कटारे व सहायक अभियंता हरिओम शर्मा को आरोपी बना दिया। मजे की बात यह है कि कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में पता चला कि काम सिर्फ चार लाख अड़सठ हजार रुपए का हुआ था और बाकी रकम बिना काम के ही निकाल ली गई। इतने शानदार कारनामे के बाद भी इन अफसरों का बाल बांका नहीं हुआ।

सिस्टम से खेलने का एक और बड़ा खेला हरिओम शर्मा ने किया है। इस मामले से परेशान होकर रिटायर्ड कार्यपालन अभियंता प्रकाशमणी साहू ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है। उन्होंने बताया है कि 16 साल पहले हरिओम शर्मा ने 92 लाख रुपए एडवांस निकाल लिए थे। यह भारी भरकम रकम आज तक कैश बुक में जमा नहीं हुई। इस गबन के बावजूद जुगाड़ और जोड़तोड़ के दम पर शर्मा उप अभियंता से मुख्य अभियंता की कुर्सी तक पहुंच गए।

Read More Bijapur News: बीच सड़क पर टहलता दिखा तेंदुआ, 20 मिनट तक थमा ट्रैफिक; 108 एंबुलेंस कर्मियों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा

ईओडब्ल्यू के निदेशक अमरेश कुमार मिश्रा ने इन दोनों अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए कई बार अनुमति मांगी। अदालत और पंचायत विभाग को भी पूरी जानकारी भेजी गई। लोक आयोग ने भी कटारे से उनकी और उनके परिवार की संपत्तियों का हिसाब मांगा है। विभाग के अवर सचिव ने भी जवाब के लिए कई बार पत्र लिखे लेकिन फाइलें बस एक टेबल से दूसरी टेबल तक घूमती रहीं।

Read More 'शादी से मायके का रिश्ता खत्म नहीं होता'... अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी को भी मिलेगा अधिकार

इस पूरे मामले पर प्रमुख अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा केके कटारे ने बताया कि प्रकरण की जांच विभाग की कई इकाइयों द्वारा हो चुकी है और जिस सड़क के निर्माण की जांच कराने के लिए ईओडब्ल्यू ने लिखा है उस पर चार बार सड़क बन चुकी है।

कुल मिलाकर मामला यह है कि सड़क बने या न बने फाइलें दबनी चाहिए और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच दागी अफसरों का प्रमोशन होते रहना चाहिए। प्रशासन का यह रवैया आम जनता के पैसों की खुली लूट पर सिस्टम की मौन सहमति को दिखाता है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

MP में ‘एनालॉग पनीर’ पर बड़ा फैसला: CM मोहन यादव ने लगाया प्रतिबंध, बाजार में बिकने वाले पनीर को लेकर बढ़ी सख्ती MP में ‘एनालॉग पनीर’ पर बड़ा फैसला: CM मोहन यादव ने लगाया प्रतिबंध, बाजार में बिकने वाले पनीर को लेकर बढ़ी सख्ती
शादी से पहले ही उजड़ गया रिश्ता: गर्लफ्रेंड के घर मिली बॉयफ्रेंड की लाश, शराब पार्टी में विवाद के बाद मौत; जांच में जुटी पुलिस
गड्ढों में सड़क नहीं, खिले कनेर के फूल! ग्रामीणों का अनोखा विरोध, बोले- ‘अब तो जिम्मेदारों की नजर पड़े’
गोरखपुर रेलवे फाटक बना ‘जाम का जाल’! एंबुलेंस अटकी तो भड़का आक्रोश, उठी अंडरब्रिज की मांग
कृषि औजारों की पूजा, गेंड़ी की धमक, गांवों में गूंजेंगे लोकगीत... प्रकृति और परिश्रम को नमन का दिन
माटी की महक, खेती की परंपरा और हरेली का उत्सव! CM साय ने की औजारों की पूजा, देखे LIVE
तिरंगा यात्रा में CM का VIDEO बना विवाद की वजह, ‘तंबाकू’ वाले तंज पर BJP को देनी पड़ी सफाई
अंतिम संस्कार में नहीं आईं, अस्थि विसर्जन में भी नहीं पहुंचीं बेटियां; ‘मजबूरी’ बताकर घर पर करेंगी तेरहवीं
“बच्चे का इंतजाम करो, 5 लाख देंगे”… दो बेटियों के पिता SDO पर नवजात चोरी की साजिश का आरोप
224 यात्रियों की सांसें अटकीं! हवा में इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी; IndiGo फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग
वरिष्ठता के आधार पर प्रभार का दावा नहीं कर सकते अधिकारी : बिलासपुर हाई कोर्ट
जतमई-घटारानी से राजिमधाम तक महिला चोर गिरोह का नेटवर्क! कार से रेकी, भीड़ में पलक झपकते उड़ाते थे जेवर; 7 महिलाएं गिरफ्तार