फोन में छिपा हो सकता है जासूस! Malware ढूंढने और हटाने का ये है आसान तरीका

फोन में छिपा हो सकता है जासूस! Malware ढूंढने और हटाने का ये है आसान तरीका

आप भी Android Smartphone चलाते हैं तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कैसे आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि फोन में कहीं कोई Malware तो नहीं है? अगर है तो कैसे आप इस बात का पता लगा सकते हैं और पता लगने के बाद मैलवेयर को फोन से कैसे बाहर निकाल सकते हैं, आज हम आपको इन सभी सवालों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

मैलवेयर क्या है, क्यों Android फोन होते हैं टारगेट?
मैलवेयर एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो डेटा चुराने आपकी जासूसी करने और आपके डिवाइस को खराब करने के लिए बनाया जाता है. Android फोन ज़्यादातर इसलिए टारगेट होते हैं क्योंकि लोग ऐप सिर्फ ऑफ़िशियल ऐप स्टोर से ही नहीं, बल्कि थर्ड पार्टी साइट से APK के जरिए भी डाउनलोड कर लेते हैं.

Malware Signs: फोन देता है ये संकेत
जब आपका फोन अचानक धीमा हो जाए, बार-बार क्रैश होने लगे, बिना किसी वजह के गर्म हो जाए तो इन सभी संकेतों को नजरअंदाज न करें. बैटरी का सामान्य से ज्यादा तेजी से खत्म होना, खासकर तब जब आप अपना हैंडसेट इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हों, ये एक और बड़ी चेतावनी का संकेत है जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Read More Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा

आपको फोन पर इंस्टॉल किए गए ऐप्स पर नजर रखनी चाहिए, सेटिंग्स में जाएं, ऐप्स खोलें और लिस्ट में स्क्रॉल करें. अगर आपको कुछ ऐसा ऐप नजर आए जिसे आपने इंस्टॉल नहीं किया है या अजीब नाम वाला कोई ऐप दिखे तो सावधान हो जाएं.

Read More Oppo K14 Plus 5G की लॉन्च डेट का ऐलान, 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा फोन

  • आपके Android डिवाइस में एक अच्छा सिक्योरिटी ऐप होना जरूरी है.
  • अपने फोन को किसी अच्छे सिक्योरिटी ऐप से स्कैन करना न भूलें.
  • Google Play Store से भरोसेमंद एंटीवायरस ऐप इस्तेमाल करें, और Google Play Protect को ऑन करें.
  • कभी भी किसी भी वेबसाइट से ऐप डाउनलोड न करें, ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है.

Malware Removal: बचने के लिए क्या करें?
किसी भी ऐप पर शक हो तो तुरंत ऐप को डिलीट करें, फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट रखें और पासवर्ड तुरंत बदल दें. अगर कुछ भी काम न करे, तो अपने डेटा का बैकअप लें और फैक्टरी रीसेट करें. कभी-कभी, चीजों को ठीक करने का यही एकमात्र तरीका होता है.

Tags:

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी