अंबिकापुर में मोबाइल डीलर पर जानलेवा हमला, 18 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार

अंबिकापुर में मोबाइल डीलर पर जानलेवा हमला, 18 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मोबाइल डीलर अनिल अग्रवाल से बड़ी लूटपाट की घटना हुई। आरोपियों ने घात लगाकर स्कूटी सवार डीलर पर जानलेवा हमला किया। सिर में चोट लगने के कारण अनिल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने पैसों से भरे बैग को ले कर फरार हो गए। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक पहले बैग छोड़ते और फिर लौटकर उसी बैग को उठाकर भागते हुए नजर आता है। वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के कैलाश मोड़ के पास, सत्ती मंदिर के समीप हुई।

घटना का विवरण
पीड़ित अनिल अग्रवाल, राम मंदिर स्थित अग्रवाल इंटरप्राइजेज इंद्रप्रस्थ के संचालक हैं। रविवार को वह सब डीलरों से लगभग 20 लाख रुपए कलेक्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से हमला किया और पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। गंभीर हालत में अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की पहचान
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी जगदीशपुर गांव के खेत में पैसों का बंटवारा कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे बच निकले। लूट के 18 लाख रुपए और घटना में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी पहले पीड़ित की दुकान में कर्मचारी रह चुके हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Read More धरमजयगढ़ में कुपोषण का बढ़ता संकट! पहाड़ी गांवों के बच्चों पर पोषण की मार, NRC में 240 बच्चों को स्वस्थ करने का लक्ष्य

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच