भिलाई: नहर में मिला युवक का शव, शराब के नशे में फिसलने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई: नहर में मिला युवक का शव, शराब के नशे में फिसलने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग: भिलाई-3 थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर छोटी पुलिया के पास आज सुबह एक व्यक्ति का शव नहर में पाया गया। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 8 बजे नहर के पानी में औंधे मुंह पड़े शव को देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल की मॉर्चुरी भेजा गया।

पहचान और प्रारंभिक जांच
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान खुर्सीपार गौतम नगर निवासी 44 वर्षीय सतीश प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नहर तक कैसे पहुंचा और घटना किन परिस्थितियों में हुई।

शराब के नशे में हादसे की संभावना
भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और जानकारी के आधार पर युवक शराब का आदि था। अक्सर शराब के नशे में वह घर से बाहर निकल जाता और कहीं भी गिरकर पड़ा रहता था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रविवार रात या सोमवार तड़के शराब के नशे में चलते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई।

Read More CG Crime News : शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर मिला 25 वर्षीय काजल का शव

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कारण
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है और फिलहाल हत्या की आशंका को खारिज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि होगी।

Read More CG News: दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी होने की चर्चा, 1000 करोड़ के आरोप से 35-40 करोड़ के खर्च तक पहुंची जांच; चार्जशीट का इंतजार

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच