हाईकोर्ट के आदेश पर निगम की कार्रवाई, लेकिन बिना नोटिस उजाड़ दिए घर?

हाईकोर्ट के आदेश पर निगम की कार्रवाई, लेकिन बिना नोटिस उजाड़ दिए घर?

अतिक्रमण हटाने पहुंचा निगम प्रशासन, विरोध में भड़के लोग, पुलिस से हुई नोकझोंक

बिलासपुर। लिंगियाडीह स्थित बसंत विहार के सामने नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना दिए उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया गया। वहीं, प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी।
बुधवार सुबह जब निगम की अतिक्रमण हटाने वाली टीम पुलिस बल के साथ बसंत विहार गेट के सामने पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने अभियान रोकने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और पुलिस से धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें जानबूझकर बेवजह परेशान किया जा रहा है।

वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान पूरी तरह से हाईकोर्ट के आदेशानुसार चलाया जा रहा है और लोगों को पहले से ही नोटिस दिया गया था। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया, जिसके बाद मामला काबू में आया।

Read More सरेराह युवक से मारपीट कर पल्सर लूटी, एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त

 

Read More CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा

हाईकोर्ट के आदेश पर हटाया जा रहा अतिक्रमण

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि लिंगियाडीह से लेकर अपोलो अस्पताल तक के क्षेत्र में लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे किए गए हैं। हाईकोर्ट ने कई बार जिला प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, लेकिन हर बार भारी विरोध के कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।

 

अब निगम कमिश्नर अमित कुमार के नेतृत्व में निगम प्रशासन ने निर्णायक अभियान चलाने का फैसला लिया है। पिछले दो दिनों से बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। निगम का कहना है कि जो लोग अतिक्रमण हटा रहे हैं, उन्हें पुनर्वास योजना के तहत बसाया भी जाएगा।

उप मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे लोग, पुलिस ने रोका

निगम की कार्रवाई से नाराज सैकड़ों लोग शाम को जिला प्रशासन कार्यालय पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि उप मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर हैं। इसके बाद गुस्साए लोग उनसे मिलने निकल पड़े, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोक लिया।

एसपी रजनेश सिंह के आदेश पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि वे अपनी शिकायतें जिला प्रशासन के समक्ष रखें। इसके बाद स्थिति कुछ हद तक शांत हुई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

प्रशासन सख्त, विरोध जारी

हालांकि, प्रशासन ने यह भी कहा कि बेजा कब्जाधारियों को विस्थापित कर उन्हें रहने की वैकल्पिक व्यवस्था दी जा रही है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला और अचानक उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया गया।

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप