कांकेर में प्रार्थना सभा पर विवाद, ग्रामीणों ने लगाया मिशनरियों पर धर्मांतरण का आरोप, अलर्ट पर प्रशासन

कांकेर में प्रार्थना सभा पर विवाद, ग्रामीणों ने लगाया मिशनरियों पर धर्मांतरण का आरोप, अलर्ट पर प्रशासन

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को एक प्रार्थना सभा को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। नरहरपुर थाना क्षेत्र के देवडोंगर गांव में आयोजित सभा का ग्रामीणों ने विरोध किया और ईसाई मिशनरियों पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

घर में चल रही थी प्रार्थना सभा
जानकारी के अनुसार देवडोंगर गांव निवासी सुखदर मंडावी के घर में प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और सभा को बंद कराने की मांग करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।comp-162-1_1767594974

पारंपरिक संस्कृति की रक्षा का दावा
विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी पारंपरिक मान्यताओं और मूल सांस्कृतिक पहचान की रक्षा करना चाहते हैं। उनका आरोप है कि बाहरी लोग गांव में आकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए।

Read More छात्रों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों के चक्कर खत्म, अब 60 दिन में मिलेगा हर जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या बिना अनुमति धार्मिक प्रचार को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।comp-161-1_1767594931

Read More  Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR

उग्र आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह की गतिविधियां दोहराई गईं, तो वे और व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

पुलिस-प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था पर नजर
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी पक्षों से संवाद किया जा रहा है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच