रायपुर के दो प्राचीन और प्रसिद्ध मठ जैतूसाव-दूधाधारी में गड़बड़ी की शिकायत, पंजीयक ने न्यासियों को भेजा नोटिस, अपना पक्ष रखने दिया समय

रायपुर के दो प्राचीन और प्रसिद्ध मठ जैतूसाव-दूधाधारी में गड़बड़ी की शिकायत, पंजीयक ने न्यासियों को भेजा नोटिस, अपना पक्ष रखने दिया समय

रायपुर के दो प्राचीन और प्रसिद्ध मठ जैतूसाव-दूधाधारी में गड़बड़ी की शिकायत, पंजीयक ने न्यासियों को भेजा नोटिस, अपना पक्ष रखने दिया समय

राजधानी रायपुर के जैतूसाव और दूधाधारी मठ में गंभीर अनियमितताओं और अवैध कब्जे के आरोपों पर सार्वजनिक न्यास पंजीयक ने संचालकों को नोटिस जारी किया है। ट्रस्ट संपत्तियों के दुरुपयोग, अवैध बैठक और आर्थिक गड़बड़ियों के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। धर्मावलंबियों में नाराजगी और चिंता।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दो प्राचीन और प्रसिद्ध मठ जैतूसाव और दूधाधारी के कर्ता-धर्ताओं की कार्यशैली एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. शिकायत पर पंजीयक, सार्वजनिक न्याय ने दोनों मठों का संचालन करने वालों को नोटिस भेजकर न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है.

बात करें जैतूसाव मठ की तो न्यास के ट्रस्टी नहीं होने के बाद भी महंत रामसुंदर दास, सत्यनारायण शर्मा, सुरेश शुक्ला, जगन्नाथ अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल और रमेश यदु पर विधि विरुद्ध अनधिकृत कब्जा करने का आरोप लगाया गया है. इसके साथ न्यास के नाम से लैटर पेड में अपना नाम छापकर न्यास की संपत्ति की चोरी करने का आरोप लगाया गया है.

पंजीयक, सार्वजनिक न्यास से की गई शिकायत में पुष्पेन्द्र उपाध्याय ने आरोप लगाया कि 22 अक्टूबर 2024 को अवैध रूप से न्यास की बैठक कर न्यास की दतरेंगा स्थित 17 एकड़ जमीन के सबंध में एक प्रस्ताव पास किया, और बिना अधिकार के 62 लाख रुपए न्यास के नाम से प्राप्त कर लिए है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस मामले में न्यासी महेंद्र अग्रवाल और ट्रस्टी अजय तिवारी की इन कार्यों में मिली भगत हैं.

Read More आदिवासी हॉस्टल के टॉयलेट में छात्र खुदखुशी मामला , प्रिंसिपल सस्पेंड, मगर अब तक दर्ज नहीं हुई एफ़ाआई आर

वहीं श्री बालाजी स्वामी श्री दूधाधारी मठ की बात करें तो शिकायतकर्ता हेमंत करमेले ने शिकायत की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि महंत रामसुंदर दास के संरक्षण में न्यासियों द्वारा लगभग 300 साल प्राचीन हिन्दू मठ में घोर भ्रष्टाचार, अनियमितताएं, मंदिर संपत्तियों का विक्रय, अव्यवस्था और विधि विरुद्ध कार्य किया जा रहा है.

Read More बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद

न केवल रायपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में आस्था के इन केंद्रों में गंभीर अनियमितता की शिकायत पर पंजीयक, सार्वजनिक न्यास द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद इन लोगों के द्वारा अब क्या कदम उठाया जाता है, इसका मठ से प्रत्याक्ष और अप्रत्यक्ष तौर से जुड़े लोगों के अलावा हिन्दू धर्मावलंबी बेशब्री इंतजार कर रहे हैं.

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध