रायपुर में जल्द लागू होगी कमिश्नर प्रणाली , थानेदार से लेकर बड़े साहबों तक को मिलेंगी मजिस्ट्रेट वाली शक्तियां 

रायपुर में जल्द लागू होगी कमिश्नर प्रणाली , थानेदार से लेकर बड़े साहबों तक को मिलेंगी मजिस्ट्रेट वाली शक्तियां 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब कानून व्यवस्था का चेहरा पूरी तरह बदलने वाला है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ा ऐलान करते हुए प्रदेश में पहली बार पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की घोषणा की है। इस नए सिस्टम के आने के बाद अब पुलिस को लाठी चलाने से लेकर जेल भेजने तक के लिए कलेक्टर के आदेश का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब एडीजी या आईजी रैंक के बड़े अफसर सीधे शहर की कमान संभालेंगे और उनके पास मजिस्ट्रेट वाली ताकत होगी। सरकार का मानना है कि बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस को यह पावर देना जरूरी हो गया था। अगले तीन महीनों में इस नई व्यवस्था को जमीन पर उतारने की तैयारी है।

कलेक्टर की फाइलों का चक्कर खत्म: अब खुद फैसला लेंगे पुलिस कमिश्नर

अभी तक शहर में धारा 144 लगाने, लाठीचार्ज करने या किसी जुलूस की अनुमति के लिए पुलिस को कलेक्टर के पास फाइल भेजनी पड़ती थी। नई व्यवस्था लागू होते ही पुलिस कमिश्नर खुद ये फैसले ले सकेंगे। गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब विभाग जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा। रायपुर के करीब 20 शहरी थाने इस सिस्टम के दायरे में आएंगे, जबकि ग्रामीण इलाकों को इससे बाहर रखा जाएगा। रायपुर के बाद इस मॉडल को बिलासपुर और दुर्ग भिलाई में भी लागू करने की योजना है।

Read More Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

क्या-क्या बदल जाएगा आपके शहर में?

Read More Balod Acid Attack: स्कार्फ ने बचाया युवती का चेहरा, दाहिनी आंख पर तेजाब का गंभीर असर; डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

  • कमिश्नर प्रणाली आने के बाद पुलिस के पास वो अधिकार आ जाएंगे जो अब तक राजस्व विभाग के पास थे।
  •  धरना प्रदर्शन की परमिशन: रैली या जुलूस के लिए अब कलेक्ट्रेट जाने की जरूरत नहीं होगी।
  •   गुंडा एक्ट और जिला बदर: किसी बदमाश को शहर से बाहर निकालने का फैसला अब सीधे कमिश्नर करेंगे।
  •  हथियारों का लाइसेंस: बंदूक का लाइसेंस जारी करना या उसे रद्द करना अब पुलिस के हाथ में होगा।
  •   होटल और बार पर लगाम: शहर के क्लब, बार और होटलों के समय और संचालन पर पुलिस का सीधा कंट्रोल रहेगा।

पड़ोसी राज्यों से ली गई सीख

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस सिस्टम को लागू करने से पहले मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर मॉडल का बारीकी से अध्ययन किया है। साल 2022 में ही अफसरों की एक टीम वहां भेजी गई थी ताकि समझा जा सके कि कलेक्टर और पुलिस के बीच अधिकारों को लेकर कोई टकराव तो नहीं होता। प्रमोद साहू ने बताया कि रायपुर की बढ़ती आबादी और अपराध के ग्राफ को देखते हुए लंबे समय से इस बदलाव की मांग की जा रही थी। अब पुलिस के पास पावर तो होगी, लेकिन जनता की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं कि क्या इससे वाकई सड़क पर गुंडागर्दी कम होगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच