छेड़छाड़ और अनैतिक व्यवहार पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त, ‘आई लव यू’ कहना और हाथ पकड़ना पड़ा भारी

छेड़छाड़ और अनैतिक व्यवहार पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त, ‘आई लव यू’ कहना और हाथ पकड़ना पड़ा भारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि किसी महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचते हुए “आई लव यू” कहना उसकी मर्यादा का उल्लंघन है। कोर्ट ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे व्यवहार को गंभीर रूप से आपत्तिजनक बताया।

यह मामला रायगढ़ जिले के भूदेवपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 28 नवंबर 2019 को स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की अलग-अलग धाराओं में दोषी ठहराते हुए तीन-तीन साल की सजा सुनाई थी।

हालांकि, हाई कोर्ट में अपील के दौरान पीड़िता की उम्र स्पष्ट नहीं होने के कारण आरोपी की सजा को घटाकर 1 साल कर दिया गया। जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी ने याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि किसी भी लड़की के साथ इस तरह का व्यवहार उसकी गरिमा और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। हाई कोर्ट ने इस फैसले में यह भी रेखांकित किया कि लड़कियों के साथ शारीरिक या मनोवैज्ञानिक तरीके से दबाव डालना कानून और समाज दोनों के दृष्टिकोण से अस्वीकार्य है।

Read More कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश

Tags:

Latest News

सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी