CGPSC Scam में बड़ा खुलासा: टामन सोनवानी और उद्योगपति परिवार पर CBI का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

CGPSC Scam में बड़ा खुलासा: टामन सोनवानी और उद्योगपति परिवार पर CBI का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी समेत 13 आरोपियों के खिलाफ 400 पन्नों का विस्तृत चालान शुक्रवार को विशेष न्यायालय में पेश किया है। यह मामला राज्य के सबसे चर्चित भर्ती घोटालों में से एक माना जा रहा है। CBI द्वारा पेश किए गए चालान में जेल में बंद प्रमुख आरोपियों में तत्कालीन CGPSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, आरती वासनिक, बजरंग पावर एंड इस्पात के तत्कालीन निदेशक श्रवण कुमार गोयल, उनके बेटे शशांक गोयल, बहू भूमिका कटियार और साहिल सोनवानी शामिल हैं।

12 आरोपी जेल में, एक फरार
CBI के अनुसार इस मामले में 12 आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि उत्कर्ष चंद्राकर नामक एक आरोपी फरार है। आरोप है कि उत्कर्ष चंद्राकर ने परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी करने में अहम भूमिका निभाई थी।

CGPSC 2021 भर्ती में भारी अनियमितता का आरोप
प्रकरण के अनुसार वर्ष 2021 में CGPSC द्वारा 171 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

Read More Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा

  • प्री परीक्षा: 13 फरवरी 2022 (2565 अभ्यर्थी उत्तीर्ण)
  • मेंस परीक्षा: 509 अभ्यर्थी सफल
  • इंटरव्यू के बाद: मई 2023 में 170 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी

CBI का आरोप है कि चयन प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर पदों का दुरुपयोग और रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाया गया।

Read More Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच

टामन सोनवानी के 5 रिश्तेदारों का चयन
जांच में सामने आया कि तत्कालीन चेयरमैन टामन सोनवानी के पांच करीबी रिश्तेदारों का चयन विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर हुआ, जिनमें शामिल हैं—

  • बेटे नीतेश सोनवानी और बहू निशा कोसले – डिप्टी कलेक्टर
  • भाई की बहू दीपा अगजले – जिला आबकारी अधिकारी
  • बहन की बेटी सुनीता जोशी – श्रम अधिकारी
  • बड़े भाई के बेटे साहिल सोनवानी – डीएसपी

उद्योगपति परिवार के सदस्यों पर भी आरोप
इसके अलावा उद्योगपति श्रवण गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार का चयन भी डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ, जिसे लेकर गंभीर सवाल उठे।

कोर्ट से शुरू हुई जांच, CBI को सौंपी गई थी जिम्मेदारी
करीब डेढ़ दर्जन चयनित अभ्यर्थियों को लेकर अनियमितता के आरोप में न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। इसके बाद राज्य शासन ने मामले की जांच CBI को सौंप दी, जिसने विस्तृत जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की है। CBI की चार्जशीट में चयनित अभ्यर्थियों में पूर्व PSC चेयरमैन, उद्योगपति और राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े परिवारों के नाम शामिल होने का उल्लेख है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच