CG Police Suspend: दुष्कर्म केस में आरोपी पक्ष को फेवर करने का आरोप, महिला प्रधान आरक्षक निलंबित, सिपाही लाइन अटैच

CG Police Suspend: दुष्कर्म केस में आरोपी पक्ष को फेवर करने का आरोप, महिला प्रधान आरक्षक निलंबित, सिपाही लाइन अटैच

रायपुर: रायपुर में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के बाद पहली बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सामने आई है। रायपुर वेस्ट पुलिस कमिश्नरी के डीसीपी संदीप पटेल ने कबीरनगर थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला साहू को नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी पक्ष से मिलीभगत के आरोपों पर निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। प्राथमिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

डीसीपी वेस्ट द्वारा जारी निलंबन आदेश में उल्लेख है कि धारा 137(2), 67, 64(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत दर्ज प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रधान आरक्षक द्वारा स्वेच्छाधारिता और संदिग्ध आचरण प्रदर्शित किया गया, जो पुलिस आचरण के विपरीत पाया गया। इसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।CG-News-50-828x1024

अवैध वसूली के आरोप, गंज थाने में हंगामा
इधर, गंज थाना क्षेत्र में छोटे कारोबारियों से मारपीट और अवैध वसूली के आरोपों को लेकर महिला-पुरुषों की भीड़ थाने पहुंची। शिकायत में कहा गया कि थाने में पदस्थ सिपाही केशव सिन्हा ने कारोबारियों से गाली-गलौज की, सामान जब्त किया और लॉकअप में बंद करने की धमकी देकर वसूली की। मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंचते ही तत्काल संज्ञान लिया गया और एडिशनल डीसीपी के निर्देश पर सिपाही को लाइन अटैच कर दिया गया।

Read More लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी का स्पष्ट संदेश
डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल ने कहा कि 16-17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण मामले की जांच में दुष्कर्म का अपराध सामने आया था, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शिकायत मिली कि महिला जांच अधिकारी ने पीड़िता का कथन लेते समय आरोपी के पक्ष में कार्य किया और लेन-देन के आरोप भी लगे। जांच के आदेश देते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने दो टूक कहा कि इस तरह की लापरवाही, अनैतिकता और भ्रष्ट आचरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार

Latest News

75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम 75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई