एनएच-45 बना मौत का हाईवे : 30 किलोमीटर में चार बड़े हादसे, चार लोग गंभीर घायल

एनएच-45 बना मौत का हाईवे : 30 किलोमीटर में चार बड़े हादसे, चार लोग गंभीर घायल

बिलासपुर  : पेंड्रा-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-45) की खस्ताहाल सड़कें अब लोगों के लिए खतरे की घंटी बन चुकी हैं। मरम्मत के अभाव में सड़क पर बने गहरे गड्ढे हर दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण महज 30 किलोमीटर के दायरे में हुए चार बड़े हादसे हैं, जिनमें दो ट्रक चालक और दो क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार, सबसे बड़ा हादसा बंजारी घाट के पास हुआ, जहां गहरे गड्ढों और जर्जर सड़क के कारण कोयले से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

इसके अलावा, इसी मार्ग पर सड़क की बदहाली के चलते तीन अन्य भारी वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए। कहीं वाहन गहरे गड्ढों में फंस गए तो कहीं कच्ची और धंसी सड़क के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया।

Read More सूकर फार्म की दीवार में लाखों का घोटाला: 9 इंजीनियरों पर FIR, अफसरों को बचाने पुलिस पेश नहीं कर रही चालान

रोज बना रहता है हादसे का खतरा, चालकों में बढ़ रहा आक्रोश

Read More जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा

एनएच-45 की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण हर सफर जोखिम भरा हो गया है। विशेषकर भारी वाहनों के चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं, खराब हो रहे हैं और दुर्घटनाओं का शिकार बन रहे हैं।

वाहन चालकों का आरोप है कि कई बार शिकायत और मांग के बावजूद सड़क की मरम्मत के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही एनएच-45 की मरम्मत नहीं कराई गई, तो भविष्य में और भी गंभीर सड़क हादसे हो सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार