Pradeep Rawat Death: 'लगान' के देवा ने दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से लंबी जंग के बाद 74 साल की उम्र में निधन

Pradeep Rawat Death: 'लगान' के देवा ने दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से लंबी जंग के बाद 74 साल की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के दमदार अभिनेता प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे। अपनी प्रभावशाली आवाज, सशक्त स्क्रीन प्रेजेंस और खलनायक की यादगार भूमिकाओं से करोड़ों दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे प्रदीप रावत ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। 'लगान' के देवा, 'गजनी' के गजेंद्र सिंह, 'राउडी राठौर', 'छत्रपति', 'वीरम' और कई सुपरहिट फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार भारतीय सिनेमा की यादगार विरासत बन चुके हैं।

कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद थम गई जिंदगी
अभिनेता के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि करीब चार वर्ष पहले प्रदीप रावत को कैंसर का पता चला था। उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ, लेकिन लगभग डेढ़ महीने पहले बीमारी दोबारा लौट आई। पिछले एक महीने से उनका लगातार अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दौरान प्लेटलेट्स तेजी से कम होने और वायरल संक्रमण के कारण उनकी हालत लगातार गंभीर होती गई। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कई अस्पतालों में चला इलाज
परिजनों के अनुसार, शुरुआत में उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ। बाद में उन्हें कैंसर विशेषज्ञ अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। अंततः उन्होंने भिवंडी के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। अपने पीछे वे पत्नी और बेटे विक्रमादित्य को छोड़ गए हैं।

Read More इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 नवंबर तक भारत छोड़ने के आदेश पर रोक

आज होगा अंतिम संस्कार
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक गोरेगांव (पश्चिम) स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Read More मिर्जापुर: द मूवी की OTT पर धमाकेदार एंट्री, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म; फिर दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल

टीवी से फिल्मों तक बनाया अलग मुकाम
प्रदीप रावत ने अभिनय की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के प्रतिष्ठित धारावाहिक 'महाभारत' में अश्वत्थामा की भूमिका से की थी। इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया और जल्द ही हिंदी तथा दक्षिण भारतीय फिल्मों के सबसे प्रभावशाली खलनायकों में अपनी पहचान बना ली। उनके निभाए गए किरदार केवल नकारात्मक भूमिकाएं नहीं थे, बल्कि अपनी दमदार अदायगी, संवाद शैली और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण दर्शकों के बीच लंबे समय तक याद रखे जाएंगे।

फिल्म इंडस्ट्री ने खोया दमदार कलाकार
प्रदीप रावत का जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। दशकों तक उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया और हर किरदार को अपनी अलग पहचान दी। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारे और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके यादगार किरदारों को याद कर रहे हैं।

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोका तो पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोका तो पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, BJP ने गठित की प्रदेश चुनाव टोली; संतोष पांडेय बने मुख्य प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार अधिकारियों का तबादला; प्रशांत चिरवतकर बने नए प्रभारी DEO
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, 4 नवंबर को CBI कोर्ट में होगी पेशी
डिप्टी सीएम विजय शर्मा का Gen-Z अंदाज वायरल, कांग्रेस को दिया जवाब- 'मोदी कहीं नहीं जाएगा, Broooo!'
पाटन चुनाव पर कानूनी शिकंजा बरकरार, भूपेश को सुप्रीम से झटका
काबिलियत पर भरोसा रखो, भीड़ का हिस्सा नहीं अपनी पहचान बनो: राज्यपाल, सातवें दीक्षांत समारोह में 24,800 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
1982 में अधिग्रहित सरकारी जमीन 2011 में बेच दी, मुआवजा लेकर पूर्व मालिक ने कर दी रजिस्ट्री, हाई कोर्ट ने खरीदार को दिया झटका
बड़े प्रतिष्ठानों और मिठाई फैक्ट्रियों को छोड़ गांवों में छापेमारी, खाद्य विभाग की जांच पर संदेह
हर अधूरा शादी का वादा दुष्कर्म नहीं, शुरुआत से धोखा देने की मंशा साबित होना जरूरी: हाई कोर्ट
अब खेतों की पराली नहीं होगी बेकार, कचरे से दौड़ेंगी ऊर्जा की नई परियोजनाएं, किसानों की बढ़ेगी कमाई
सैलरी एडवांस के नाम पर साइबर ठगों ने जवान को बनाया शिकार, प्रधान आरक्षक से 8.50 लाख की ठगी