गांव लौटने निकलीं... लेकिन रास्ते में हो गईं गायब! हैदराबाद से लापता छत्तीसगढ़ की तीन बेटियों की तलाश तेज

गांव लौटने निकलीं... लेकिन रास्ते में हो गईं गायब! हैदराबाद से लापता छत्तीसगढ़ की तीन बेटियों की तलाश तेज

रायपुर। हैदराबाद में मजदूरी करने वाले छत्तीसगढ़ के परिवारों की तीन नाबालिग बेटियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों अपने गांव लौटना चाहती थीं और शहर का माहौल उन्हें पसंद नहीं आ रहा था। रविवार देर रात वे बिना किसी को बताए घर से निकल गईं। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हैदराबाद पुलिस ने विशेष जांच शुरू कर दी है।

CCTV में रेलवे स्टेशन की ओर जाती दिखीं
पुलिस जांच के दौरान आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इनमें तीनों लड़कियां हिमायतनगर से एक ऑटो में बैठकर सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन की ओर जाती हुई दिखाई दीं। जांच में यह भी पता चला कि उन्होंने पहले छत्तीसगढ़ जाने वाली ट्रेनों की जानकारी जुटाई थी। हालांकि उनके गांव के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं थी, इसलिए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे आखिर किस ट्रेन में सवार हुईं या कहीं और चली गईं।

मजदूर परिवारों की हैं तीनों बच्चियां
लापता बच्चियों की पहचान 17 वर्षीय शिल्पा कुमारी और दो सगी बहनों 14 वर्षीय लता एवं स्नेहा के रूप में हुई है। तीनों अपने माता-पिता के साथ हैदराबाद की फरीद बस्ती में रहती थीं। उनके माता-पिता रोज़ी-रोटी के लिए मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, बच्चियां पिछले कुछ समय से लगातार अपने गांव लौटने की इच्छा जता रही थीं।

Read More CG Municipal Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में 85 पदों पर निकलेगी सीधी भर्ती, वित्त विभाग की मंजूरी के बाद रास्ता साफ

विशेष जांच टीम गठित, कई एजेंसियां तलाश में जुटीं
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हैदराबाद पुलिस ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। रेलवे पुलिस, पड़ोसी जिलों की पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चियों की तलाश तेज कर दी गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संभावित यात्रा मार्गों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही ट्रेनों के यात्री रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Read More CG News: छत्तीसगढ़ में 3 और नेताओं को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए कौन-कौन शामिल

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा
जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना
बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज
थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं
68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क
स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस
Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका
Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी
Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित
UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता
CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका
Chhattisgarh Election News: चुनावी खर्च का हिसाब नहीं दिया तो गई चुनाव लड़ने की पात्रता, 40 उम्मीदवारों पर EC का एक्शन