पहले पुनर्वास, फिर विस्थापन, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, CM के पुतले का दहन

पहले पुनर्वास, फिर विस्थापन, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, CM के पुतले का दहन

बिलासपुर। नकटी गांव में लोगों को बेघर किए जाने के विरोध अब पूरे प्रदेश में तेज होता  जा रही है। आज  कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर प्रभावित परिवारों के समर्थन में उतर आई है। शुक्रवार को बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने नेहरू चौक में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नकटी गांव के प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने की मांग उठाती रही। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की कार्रवाई से कई परिवार बेघर हो गए हैं, जिनके सामने आजीविका और रहने का संकट खड़ा हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

उनका कहना था कि जब तक बेघर हुए परिवारों को स्थायी आशियाना और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा दी जातीं, तब तक पार्टी उनका संघर्ष जारी रखेगी और हर स्तर पर उनकी आवाज उठाती रहेगी।कांग्रेस नेताओं ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज स्वयं नकटी गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर चुके हैं। दोनों नेताओं ने लोगों को हरसंभव सहायता और न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Read More बिलासपुर हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड राम सिंह MP से गिरफ्तार: बाबा बागेश्वर के दरबार से होते हुए पन्ना में दोस्त के घर छिपा था; 30 पहले ही हो चुके है गिरफ्तार...

ज्ञात हो कि रायपुर के माना इलाके के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए  सोमवार की  सुबह 80 घर तोड़ दिए गए, जिसमें पीएम और इंदिरा आवास के 32 घर भी शामिल हैं। ग्रामीण  कुछ  दिन पहले ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिले थे , जिसके बाद सांसद ने  लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा था कि बारिश के मौसम में किसी के मकान नहीं तोड़े जाएंगे। इसके बाद भी सभी घरो को तोड़ दिया गया l 

Read More दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने

 

Tags:

Latest News

यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले  निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी
रेलवे कर्मचारी बना ‘कमीशन एजेंट’! आरक्षण केंद्र से टिकट दलाली का खुलासा, 74 हजार के 14 टिकट मिले
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, EOW/ACB केस में मिली राहत
समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल
छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव
दस भुजाओं में हंसिया से लेकर धान की बाली तक, छत्तीसगढ़ी महतारी के रूप में विराजेंगी मां दुर्गा
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति घोटाले पर नए DEO का बड़ा एक्शन, न्यायालयीन शाखा का क्लर्क निलंबित
लगातार 20 महीने गैरहाजिर, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब, संविदा व्याख्याता की सेवा समाप्त
मल्हार के सरकारी स्कूल में पढ़ाई को लेकर छात्राओं का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्राचार्य-शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप
गांव में हथियार लेकर दबंगई पड़ी भारी, पुलिस ने चार युवकों को तख्तियां पहनाकर कराया पैदल भ्रमण
Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार
Jharkhand High Court: SC-ST केस में जवाब देने में देरी पड़ी भारी, हेमंत सोरेन पर 10 हजार जुर्माना क्यों लगा?