नेशनल हाईवे-130 पर मवेशी से टकराकर सड़क पर गिरे मामा-भांजा, पीछे से आए हाइवा ने कुचला, 1 की मौत

नेशनल हाईवे-130 पर मवेशी से टकराकर सड़क पर गिरे मामा-भांजा, पीछे से आए हाइवा ने कुचला, 1 की मौत

बिलासपुर : सड़क पर बैठे मवेशी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। नेशनल हाईवे-130 पर ग्राम गतौरी के पास मंगलवार शाम मवेशी से टकराकर बाइक सवार मामा-भांजा सड़क पर जा गिरे। वे संभल भी नहीं पाए थे कि पीछे से आ रहे हाइवा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मामा शेखर मरकाम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भांजा रंजित मार्को गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

मवेशी से टकराते ही अनियंत्रित हुई बाइक

हादसा शाम करीब 6:30 बजे हुआ। शेखर मरकाम अपने भांजे रंजित मार्को के साथ बाइक से रतनपुर की ओर जा रहे थे। दोनों ग्राम गतौरी के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पर बैठे मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

Read More युवती की आत्महत्या के मामले में आरोपी को हाई कोर्ट से राहत, सात साल की सजा रद्द

संभलने से पहले ही हाइवा ने कुचला

Read More महासमुंद में बिजली विभाग की लापरवाही से महिला पंच की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आईं कालंद्री दीवान

दोनों सड़क पर गिरे ही थे कि पीछे से आ रही हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शेखर के सिर में गंभीर चोट आई जिससे बाद उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं रंजित गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

112 की मदद से घायल को पहुंचाया सिम्स

राहगीरों की सूचना पर कोनी पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने 112 की मदद से घायल रंजित को उपचार के लिए सिम्स पहुंचाया। वहीं मृतक शेखर के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद सिम्स की मर्च्युरी में रखवा दिया गया।

हाईवे पर मवेशियों की मौजूदगी फिर बनी जानलेवा

इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर खुले में घूमने और सड़क पर बैठने वाले मवेशियों की समस्या को उजागर कर दिया है। हाईवे पर मवेशियों की मौजूदगी वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बनी हुई है।

Tags:

Latest News

असम में बहुविवाह करने वाले सरकारी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, कैबिनेट ने सेवा नियमों में संशोधन को दी मंजूरी असम में बहुविवाह करने वाले सरकारी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, कैबिनेट ने सेवा नियमों में संशोधन को दी मंजूरी
कार की जिद में खुद ही बन गया अपहर्ता, पिता से मांगी 5 लाख की फिरौती, चार घंटे की तलाश के बाद सेलर में मिला
नवा रायपुर में बनेगा मध्य भारत का पहला न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी सेंटर, 250 करोड़ का प्रस्ताव; 22 हजार की PET-CT जांच 10 हजार में होने की उम्मीद
कुरेली सब-स्टेशन बवाल: मुख्य आरोपी पुलिस ही पकड़ से बाहर, राजनैतिक दबाव में एक ही परिवार के 7 लोग जेल में
नेशनल हाईवे-130 पर मवेशी से टकराकर सड़क पर गिरे मामा-भांजा, पीछे से आए हाइवा ने कुचला, 1 की मौत
सालों का कब्जा, पक्की दुकान और बिजली बिल भी नहीं आए काम, हाईकोर्ट ने 9 दुकानदारों को दिया झटका
राहुल गांधी को विजय शर्मा की खुली चुनौती, नक्सलवाद पर सार्वजनिक बहस के लिए ललकारा; बोले- क्या चुनौती स्वीकार करने का साहस है?
बालोद की मोनिका बघेल को मिले 10 लाख रुपये, 23 साल की उम्र पूरी होने पर केंद्र सरकार ने दी आर्थिक सहायता
सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर CBI कोर्ट में पेशी, ओमान से भारत लाने के बाद जांच तेज
कोरबा में भीषण सड़क हादसा, एक्टिवा सवार युवती और बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट का झटका: चुनाव मामले में ट्रायल रोकने से इनकार, कहा- आप बस देरी करना चाहते हैं
अमित जोगी के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, भाजपा ने थाने में की शिकायत; 24 घंटे में FIR की मांग