CG Breaking News: राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

CG Breaking News: राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित जिला न्यायालय को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी न्यायालय की आधिकारिक शासकीय ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। अचानक की गई इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बम स्क्वॉड और अन्य विशेष सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

Read More Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल

प्रशासन ने किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं। फिलहाल धमकी देने वाले की पहचान करने और ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। साइबर टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read More नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच