छतौना: हाइटेंशन तार से झुलसे दो मजदूर, सिम्स में भर्ती, हालत गंभीर

छतौना: हाइटेंशन तार से झुलसे दो मजदूर, सिम्स में भर्ती, हालत गंभीर

बिलासपुर। बिलासपुर के छतौना स्थित इंदू इमेजिका कॉलोनी में मकान निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कॉलोनी में मकान नंबर 82 के पास से गुजर रहे 11 केवी हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना करीब दो घंटे पहले की है। बुरी तरह घायल दोनों मजदूरों को आनन-फानन में डायल 112 की मदद से सिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इंदू इमेजिका कॉलोनी के निर्माणाधीन मकान नंबर 82 में हुई। मकान मालिक शंकर लोकवानी (जो महामाया ट्रैक्टर ट्रॉली फर्म का संचालन करते हैं) के घर के पास से ही 11 केवी का हाइटेंशन तार गुजरता है। बताया जा रहा है कि काम के दौरान दोनों मजदूर इस बिजली के तार की चपेट में आ गए और सीधे छत से नीचे गिर गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही कॉलोनीवासी मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुरी तरह से झुलसे दोनों मजदूरों को सिम्स पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
मामले पर इंदू इमेजिका कॉलोनी के डेवलपर्स ने बताया कि उन्होंने कॉलोनी को बहुत पहले ही हैंडओवर कर दिया है। उन्हें भी सूचना मिली है कि मकान नंबर 82 का मालिक कुछ निर्माण कार्य करवा रहा था, और इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस घटना के बाद कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा