रिटायर साहब को मलाईदार कुर्सी दिलाने दलालों ने मंत्रालय में डाला डेरा, क्या संविदा के भरोसे चलेगा जल संसाधन विभाग?

रिटायर साहब को मलाईदार कुर्सी दिलाने दलालों ने मंत्रालय में डाला डेरा, क्या संविदा के भरोसे चलेगा जल संसाधन विभाग?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में इन दिनों अजीब खेल चल रहा है। विभाग के मुखिया के तौर पर रिटायर हो चुके इंद्रजीत उईके को फिर से संविदा नियुक्ति दिलाने के लिए प्रशासनिक दलालों का एक खेमा राज्य के मंत्रालय से लेकर विभाग मुख्यालय तक सक्रिय हो गया है। सरकार इस मामले में फैसला लेने में जितनी देरी कर रही है दलालों का हौसला उतना ही बढ़ रहा है। चर्चा है कि एक खास ग्रुप चाहता है कि उईके ही विभाग की कमान संभालें ताकि पुराने घोटालों और फाइल दबाने का काम आसानी से हो सके। सरकार की इस चुप्पी ने विभाग के उन काबिल अधिकारियों में भारी नाराजगी पैदा कर दी है जो सालों से अपनी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं।

सोचने वाली बात तो यह है कि ईएनसी के खिलाफ कोर्ट की शरण लेने वाले करीब 60 अधिकारियों में से एक जेआर भगत को कथित तौर पर प्रलोभन देकर याचिका वापस करा ली गई है। सूत्रों के मुताबिक भगत को रिटायरमेंट के बाद संविदा नियुक्ति देने का वादा किया गया है। जिस अधिकारी को विभाग ने पदोन्नति के लायक नहीं समझा अब उसी को संविदा पर रखने के लिए फाइलें जेडी स्तर तक दौड़ रही हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या विभाग अब नियमों से नहीं बल्कि दलालों की सेटिंग से चलेगा।

प्रमोशन रोककर संविदा बांटने की तैयारी

Read More CG Coal Levy Scam: कोल लेवी केस में EOW की बड़ी कार्रवाई, 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश; 12 नए आरोपी नामजद

जल संसाधन विभाग में खाली पदों को भरने और पात्र अधिकारियों को प्रमोशन देने की जगह रिटायर लोगों को वापस लाने की तैयारी सरकार की मंशा पर सवाल उठाती है। सूत्र बताते है कि अगर समय पर प्रमोशन होता तो जेआर भगत जैसे वरिष्ठ अफसर खुद ईएनसी की पात्रता रखते। लेकिन उन्हें दरकिनार कर अब संविदा का झुनझुना पकड़ाया जा रहा है। सरकार की ढुलमुल रवैए के कारण ही दलाल मंत्रालय में हावी हैं और अधिकारियों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।

Read More स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...

पुराने दाग धोने के लिए हो रही है सेटिंग

जानकारों का मानना है कि विभाग में हुए पुराने कथित भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों को दबाने के लिए ही पसंदीदा चेहरों को दोबारा कुर्सी पर बैठाने की जिद की जा रही है। विभागीय गलियारों में यह चर्चा आम है कि यदि कोई नया और निष्पक्ष अधिकारी मुखिया बना तो कई बड़ी फाइलें खुल सकती हैं। यही वजह है कि दलालों का गिरोह रात-दिन एक कर उईके की वापसी के रास्ते बना रहा है।

 विभाग का कामकाज ठप पड़ा है जिसका सीधा नुकसान राज्य की सिंचाई योजनाओं को हो रहा है।सरकार की यह लेट-लतीफी और विभाग में बढ़ता दलालों का रसूख साफ बता रहा है कि पारदर्शी प्रशासन के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। अगर समय रहते संविदा के इस खेल को नहीं रोका गया तो जल संसाधन विभाग गुटबाजी का अखाड़ा बनकर रह जाएगा।

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच