छत्तीसगढ़ में जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल, अब बिना भागदौड़ मिलेगा दस्तावेज

छत्तीसगढ़ में जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल, अब बिना भागदौड़ मिलेगा दस्तावेज

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है. नागरिकों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने इसे अनिवार्य रूप से ऑनलाइन कर दिया है, जिससे अब प्रमाण पत्र भारत सरकार के महापंजीयक कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित संशोधित पोर्टल के माध्यम से जारी किए जाएंगे.

जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 में किए गए संशोधन के तहत अक्टूबर 2023 के बाद जन्म लेने वाले बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र को जन्म तिथि का एकमात्र वैध दस्तावेज माना जाएगा. हालांकि अक्टूबर 2023 से पहले जन्मे व्यक्तियों के लिए पूर्व में मान्य वैकल्पिक दस्तावेज स्वीकार्य बने रहेंगे.

राज्य में अक्टूबर 2023 से ऑनलाइन प्रणाली लागू की गई थी, जिसमें प्रारंभिक तकनीकी समस्याओं को दूर कर लिया गया है. वर्तमान में पोर्टल सुचारू रूप से कार्य कर रहा है. व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और सभी जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रारों को पोर्टल संचालन का प्रशिक्षण दिया गया है.

Read More खेत में फसल की आड़ में उगा रहा था गांजा! पटवारी की सूचना पर पुलिस की दबिश, 112 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार

इसके साथ ही, अक्टूबर 2023 से पहले जारी ऑफलाइन प्रमाण पत्रों को भी डिजिटल रूप में पोर्टल पर सुरक्षित करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. राज्य सरकार ने आधार कार्ड सहित अन्य पहचान संबंधी प्रक्रियाओं में एकरूपता लाने के लिए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है.

Read More NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार