बिलासपुर: नवजात की मौत से स्वास्थ्य सुरक्षा पर सवाल, चार सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्ष जांच

बिलासपुर: नवजात की मौत से स्वास्थ्य सुरक्षा पर सवाल, चार सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्ष जांच

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपोलो अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के कथित मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। घटना के तुरंत बाद परिजनों की शिकायत और हंगामे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए मामले की तह तक जाने का फैसला किया है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. शुभा गढ़ेवाल ने शुक्रवार को चार सदस्यीय विशेषज्ञ जांच टीम का गठन किया। टीम अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड, उपचार प्रक्रिया और परिजनों के बयानों की समीक्षा कर मामले की निष्पक्ष जांच करेगी।

जानकारी के अनुसार, विनोबा नगर निवासी पीहू अग्रवाल बुधवार को प्रसव के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती हुई थीं। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान स्थिति बिगड़ने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने समय पर आवश्यक चिकित्सा हस्तक्षेप नहीं किया, जिससे नवजात की मौत हुई। परिजन कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।

Read More Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी

जांच टीम के अध्यक्ष डॉ. अनिल गुप्ता होंगे, जबकि सदस्य के रूप में डॉ. कृष्णा मित्तल, डॉ. रविन्द्र बागड़े और डॉ. सीबी मिश्रा शामिल हैं। सीएमएचओ कार्यालय के अनुसार, टीम दो से तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई तय की जाएगी।

Read More इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप

इस मामले ने स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों की सुरक्षा और चिकित्सा प्रोटोकॉल की सख्ती पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होगी, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच