बिलासपुर में धर्मांतरण का मामला: नए साल पर प्रलोभन देकर प्रार्थना सभा, पास्टर पर केस दर्ज

बिलासपुर में धर्मांतरण का मामला: नए साल पर प्रलोभन देकर प्रार्थना सभा, पास्टर पर केस दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कथित धर्मांतरण के मामलों को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से लगातार ऐसे प्रकरण सामने आ रहे हैं। ताजा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव का है, ज हां नए साल के अवसर पर आयोजित एक प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

भोजन और स्वास्थ्य सहायता का दिया गया था कथित प्रलोभन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोंधरा गांव में आयोजित प्रार्थना सभा में ग्रामीणों को भोजन और स्वास्थ्य लाभ का प्रलोभन देकर बुलाया गया था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। गांव में इस गतिविधि की जानकारी फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने संभाली स्थिति
ग्रामीणों की शिकायत के बाद पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद सभा के आयोजक पास्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है।

Read More CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार

जांच के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। प्रशासन का स्पष्ट रुख है कि कानून के दायरे में रहकर ही किसी भी धार्मिक गतिविधि का आयोजन किया जा सकता है, और किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराना कानूनन अपराध है।

Read More CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच