छत्तीसगढ़ के चर्चित LPG स्कैम में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार, पुलिस ने कोल्हापुर होटल से दबोचा

छत्तीसगढ़ के चर्चित LPG स्कैम में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार, पुलिस ने कोल्हापुर होटल से दबोचा

महासमुंद। महासमुंद पुलिस को एलपीजी गैस हेराफेरी और कालाबाजारी के बड़े मामले में अहम सफलता मिली है। करीब 77 लाख रुपए की गैस गबन मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी संतोष सिंह ठाकुर और उसके बेटे सार्थक सिंह ठाकुर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी कई महीनों से पुलिस से बचते हुए होटल में छिपकर रह रहे थे।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों को देश के अलग-अलग राज्यों में भेजा गया था। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी इनपुट, टोल प्लाजा रिकॉर्ड और सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले। इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों आरोपी कोल्हापुर के एक होटल में ठहरे हुए हैं। स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर निवासी 57 वर्षीय संतोष सिंह ठाकुर और उसका पुत्र 27 वर्षीय सार्थक सिंह ठाकुर शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से नकद रकम भी बरामद की है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Read More मनमानी: शासन ने बनाया था कार्यपालन अभियंता, अब कागजों में खुद ही बन बैठे अधीक्षण अभियंता

जांच में सामने आया है कि सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जब्त किए गए छह एलपीजी कैप्सूल ट्रकों को प्रशासनिक निर्देशों के तहत उरला स्थित ठाकुर पेट्रो कैमिकल्स के सुपुर्द किया गया था। आरोप है कि इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से पांच ट्रकों में भरी करीब 87 टन एलपीजी गैस गायब कर दी गई। इस गैस की अनुमानित कीमत लगभग 77 लाख रुपए बताई जा रही है।

Read More निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?

इस हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस पहले ही खाद्य विभाग से जुड़े कुछ अधिकारियों और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव समेत कई नाम शामिल हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और कालाबाजारी से जुड़े अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता