एक और जगह पकड़ी गई गांजे की खेती: सब्जी बाड़ी के बीच उगाए गए गांजे के पौधे, पुलिस ने बुजुर्ग किसान को किया गिरफ्तार

एक और जगह पकड़ी गई गांजे की खेती: सब्जी बाड़ी के बीच उगाए गए गांजे के पौधे, पुलिस ने बुजुर्ग किसान को किया गिरफ्तार

लोरमी। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन बाज' के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। ग्राम अमोरा में एक बुजुर्ग किसान की सब्जी बाड़ी से गांजे के पौधे बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सब्जियों के बीच छिपाकर उगाए गए गांजे के पौधे
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अमोरा निवासी 60 वर्षीय भैयालाल धुरी अपनी सब्जी बाड़ी में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान सब्जियों के बीच लगाए गए तीन हरे गांजे के पौधे बरामद हुए। जब्त पौधों का कुल वजन 3.650 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 हजार रुपये आंकी गई है।Untitl_2026_06_29_104938

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजा गया जेल
बरामद गांजा पौधों को जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ए) के तहत अपराध दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Read More डीईओ मनीराम यादव पर 'विशेष कृपा': 6 साल से फाइलें खा रहीं धूल, गबन के 'मास्टर' पर मेहरबान सिस्टम!

'ऑपरेशन बाज' के तहत जारी है सख्त कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन बाज' अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल