BREAKING: विरोध के बीच प्रशासन का बड़ा एक्शन, राजधानी से सटे नकटी में शुरू हुई बेदखली; गांव पुलिस छावनी में तब्दील

BREAKING: विरोध के बीच प्रशासन का बड़ा एक्शन, राजधानी से सटे नकटी में शुरू हुई बेदखली; गांव पुलिस छावनी में तब्दील

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे माना क्षेत्र के ग्राम नकटी में लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद आखिरकार प्रशासन ने बेदखली की कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण हटाने के लिए आज तड़के से ही प्रशासनिक अमला पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंच गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जेसीबी मशीनों के साथ करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील नजर आ रहा है।

प्रशासन के अनुसार, ग्राम नकटी के वार्ड क्रमांक 16 और 17 में सरकारी भूमि पर बने 48 अवैध मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले संबंधित कब्जाधारकों को राजस्व विभाग की ओर से बेदखली नोटिस जारी किए जा चुके थे। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।enchrochment

हालांकि, ग्रामीण प्रशासन की इस कार्रवाई का लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि वे वर्षों से इस जमीन पर निवास कर रहे हैं और कई मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी निर्मित किए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उन्हें बेदखल किया जा रहा है।enchrochment-02

Read More सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी

प्रशासन और ग्रामीणों के दावों के बीच क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच बेदखली अभियान जारी है और अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Read More 54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल