3 दिन से लापता छात्र का खेत में दफन मिला शव , संदिग्ध व्यक्ति से पुलिस कर रही पूछताछ

3 दिन से लापता छात्र का खेत में दफन मिला शव , संदिग्ध व्यक्ति से पुलिस कर रही पूछताछ

सक्ती : तीन दिन से लापता छात्र का शव खेत के गड्ढे में मिलने से गाँव में सनसनी फ़ैल गई हैं l मृतक छात्र कक्षा 9वीं  में पढाई करता था l मृतक की पहचान कपिल कुमार केवट पिता शौखी कुमार केवट के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार 8 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे से छात्र लापता था, जिसकी सूचना ग्राम सरपंच द्वारा सक्ती थाने में दी गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया हैं कि पुलिस शुरुआत से ही जांच में लापरवाही बरत थी।

मामला सक्ती जिले के परसदाखुर्द गाँव का हैं l शनिवार को गांव के ही एक खेत में गड्ढे में दफन छात्र का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही अडभार थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है l पूछताछ के बाद हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा। इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वही परिजनों ने  आरोप लगाया हैं कि पुलिस शुरू से ही लापरवाही कर रही थी l 

Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता