रेल यातायात को बड़ी राहत: हथबंध–बैकुंठ के बीच चौथी रेल लाइन को मंजूरी

रेल यातायात को बड़ी राहत: हथबंध–बैकुंठ के बीच चौथी रेल लाइन को मंजूरी

बिलासपुर। बिलासपुर–रायपुर–नागपुर मुख्य रेल मार्ग पर रेल यात्रियों और माल परिवहन के लिए महत्वपूर्ण राहत की खबर है। हथबंध एवं बैकुंठ स्टेशनों के मध्य 17.24 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन के निर्माण को रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर लगभग 274 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह रेल खंड देश के अत्यंत व्यस्त मुंबई–हावड़ा हाई डेंसिटी नेटवर्क का प्रमुख हिस्सा है। वर्तमान में इस मार्ग पर ट्रेनों का दबाव अत्यधिक है और लाइन क्षमता का उपयोग लगभग 158 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। चौथी रेल लाइन के निर्माण से इस व्यस्त मार्ग पर रेल संचालन को उल्लेखनीय राहत मिलने की उम्मीद है।

यात्रियों और माल परिवहन को होगा लाभ
नई रेल लाइन के शुरू होने से यात्री ट्रेनों एवं मालगाड़ियों की आवाजाही सुगम होगी। ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार होगा और विलंब की समस्या में कमी आएगी। इसके साथ ही ऊर्जा, खनिज, सीमेंट एवं औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े माल परिवहन को भी गति मिलेगी।

परियोजना को मिल चुकी है सभी आवश्यक स्वीकृतियां
इस परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मूल्यांकन समिति की अनुशंसा के बाद रेलवे बोर्ड के संबंधित विभागों से मंजूरी मिल चुकी है। परियोजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, उद्योगों के विस्तार को बल मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। कुल मिलाकर, हथबंध–बैकुंठ चौथी रेल लाइन परियोजना को छत्तीसगढ़ सहित देश की रेल अवसंरचना के लिए एक महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Read More Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच