कोयले के काले खेल में जीएसटी विभाग का बड़ा छापा, व्यापारियों ने सरेंडर किए 15 करोड़; रिजेक्ट माल को बना रहे थे सोना

कोयले के काले खेल में जीएसटी विभाग का बड़ा छापा, व्यापारियों ने सरेंडर किए 15 करोड़; रिजेक्ट माल को बना रहे थे सोना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयले के कारोबार में टैक्स चोरी का ऐसा खेल चल रहा था कि सुनने वाले भी हैरान रह जाएं। जीएसटी विभाग की लगातार सख्ती और छापेमारी के बाद प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा बड़े कोल कारोबारियों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई है। डर का आलम यह है कि इस हफ्ते जिन दो बड़े व्यापारियों पर गाज गिरी, उन्होंने बुधवार को खुद ही 15 करोड़ रुपए विभाग के पास सरेंडर कर दिए हैं। कोयला कारोबारी सरकार की आंखों में धूल झोंककर 18 प्रतिशत की जगह सिर्फ 5 प्रतिशत टैक्स चुका रहे थे और बाकी रकम अपनी जेब में भर रहे थे।

रिजेक्ट कोयले की आड़ में अरबों का हेरफेर

जीएसटी विभाग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि ये कारोबारी रिजेक्ट कोयले के नाम पर सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहे थे। नियम के मुताबिक खदानों से निकलने वाले 100 प्रतिशत कोयले में से करीब 30 प्रतिशत माल खराब या रिजेक्ट मान लिया जाता है, जिस पर टैक्स नहीं लगता। व्यापारियों ने इसी का फायदा उठाया। वे इस बेकार और सस्ते कोयले को अच्छी क्वालिटी के कोयले में मिला देते थे। इससे रिजेक्ट माल भी ऊंचे दामों पर बिक जाता था, लेकिन कागजों में उसे कचरा दिखाकर उस पर एक रुपया भी टैक्स नहीं दिया जाता था।

Read More 132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

 

Read More CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस

18 प्रतिशत की जगह दे रहे थे महज 5 प्रतिशत टैक्स

 

सरकारी खजाने को चपत लगाने के लिए कारोबारियों ने टैक्स की दरों में भी जमकर कलाकारी की। कायदे से इन कंपनियों को 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी देना था, लेकिन ये लोग अलग-अलग नियमों की आड़ लेकर केवल 5 प्रतिशत टैक्स जमा कर रहे थे। विभाग के अफसरों ने जब पुराने रिकॉर्ड और गोदामों में रखे स्टॉक का मिलान किया, तो भारी अंतर मिला। जांच के घेरे में आए व्यापारियों को जब लगा कि अब जेल जाने की नौबत आ सकती है, तो उन्होंने आनन-फानन में टैक्स की बकाया राशि जमा करनी शुरू कर दी है।

 

दफ्तरों से लेकर गोदामों तक मची रही खलबली

जीएसटी विभाग की टीमें पिछले कुछ दिनों से व्यापारियों के ठिकानों पर डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक करीब 12 से ज्यादा कोयला व्यापारियों के दफ्तरों और गोदामों की कुंडली खंगाली जा चुकी है। छापे के दौरान कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं जो बताते हैं कि बिना बिल के भी कोयले की सप्लाई धड़ल्ले से की जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि यह तो अभी सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में कई और रसूखदार नाम सामने आ सकते हैं जिन्होंने सिस्टम की नाक के नीचे करोड़ों की टैक्स चोरी को अंजाम दिया है।

टैक्स चोरी का गणित और कार्रवाई

विभाग ने अब तक एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी है। पकड़े गए व्यापारियों ने 15 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि विभाग को सौंप दी है। अब जीएसटी के अफसर इस बात की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं कि यह खेल कितने सालों से चल रहा था और इसमें विभाग के किन-किन लोगों की मिलीभगत थी। कोयलांचल में इस कार्रवाई के बाद से बड़े व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है और कई लोग अपने रिकॉर्ड सुधारने में जुट गए हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच