CSPDCL में बड़ा खेल: बिना मांगे ठेकेदारों का मुनाफा 4 गुना बढ़ाया, अफसरों की मेहरबानी से बिजली कंपनी को करोड़ों की चपत

CSPDCL में बड़ा खेल: बिना मांगे ठेकेदारों का मुनाफा 4 गुना बढ़ाया, अफसरों की मेहरबानी से बिजली कंपनी को करोड़ों की चपत

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में इन दिनों नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदारों को फायदा पहुँचाने का बड़ा खेल चल रहा है। विभाग के अफसरों ने बिना किसी मांग या दबाव के ही टेंडर की लाभांश दर 500 रुपए से बढ़ाकर सीधे 2 हजार रुपए कर दी है। एक तरफ बिजली कर्मचारी अपने हक की छुट्टियों के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अफसरों ने बोर्ड की तिजोरी खोलकर ठेकेदारों पर लुटा दी है। इस एक फैसले से बिजली कंपनी को करोड़ों रुपए का नुकसान होना तय है, जिससे अब विभाग के बड़े अधिकारियों की नीयत पर भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि जिन 132 और 220 केवी सब स्टेशनों के संचालन पर पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में महज 15 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं, उन्हीं के लिए छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी 30 से 40 हजार रुपए फूंक रही है। इतना बड़ा अंतर क्यों रखा गया है और जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा इस तरह क्यों बहाया जा रहा है, इसका जवाब किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के पास नहीं है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रक्रियाधीन 11/33 सब स्टेशन के टेंडर में लाभांश दर को चार गुना बढ़ाना केवल खास ठेकेदारों को उपकृत करने की कोशिश है।

भ्रष्टाचार का आलम यह है कि इस बार के टेंडर में कर्मचारियों के हित से जुड़ी ग्रेच्युटी और लीव वेजेस जैसी जरूरी शर्तों का जिक्र तक नहीं किया गया है। पुराने टेंडरों में इन सभी नियमों का कड़ाई से पालन होता था, लेकिन इस साल अफसरों ने नियम और शर्तों में अपनी सुविधा के अनुसार भारी बदलाव कर दिए हैं। टेंडर क्रमांक टीआर 09 में 3.85 प्रतिशत की छूट सुनिश्चित होने के बाद भी बार-बार नियम बदले जा रहे हैं।

Read More रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक

अफसरों की इस मनमानी से नाराज कर्मचारी अब इस टेंडर को तत्काल निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने त्योहारी और राष्ट्रीय छुट्टियों की मांग की थी जिस पर कोई सुनवाई नहीं हुई, लेकिन ठेकेदारों का मुनाफा बढ़ाने के लिए अफसरों ने खुद ही फाइलें बढ़ा दीं। इस मामले की अब तक तीन बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जांच के नाम पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Read More अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच