स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों में आरटीई प्रवेश को लेकर नई व्यवस्था, अब क्लास 1 से शुरू होगा एडमिशन

स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों में आरटीई प्रवेश को लेकर नई व्यवस्था, अब क्लास 1 से शुरू होगा एडमिशन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया में अहम बदलाव किया है. विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब आरटीई कोटे के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश सीधे कक्षा पहली से ही दिया जाएगा.

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12 (1)(ग) के प्रावधानों के अंतर्गत राज्य में निजी विद्यालयों द्वारा कक्षा पहली में प्रवेश दिए जाने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है. इस प्रस्ताव को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है.

आदेश पर स्कूल शिक्षा विभाग की उप सचिव नीलम टोप्पो के हस्ताक्षर हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि आरटीई के तहत प्रवेश निर्धारित नियमों, पात्रता मानदंडों और शर्तों के अनुसार किया जाएगा, जिसकी विस्तृत गाइडलाइन पृथक से जारी की जाएगी. इस निर्णय से आरटीई के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया में एकरूपता आएगी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.

Read More जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला: रात के अंधेरे में अपात्र कंपनियों को बांटे गए टेंडर; ईएनसी समेत 14 अफसर राडार पर

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार