Big Breaking: पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सूचना आयुक्त, दो सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति

Big Breaking: पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सूचना आयुक्त, दो सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य सूचना आयोग में बड़ी प्रशासनिक नियुक्तियां करते हुए अहम फैसला लिया है। राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को प्रशासनिक पारदर्शिता और सूचना के अधिकार को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही राज्य सूचना आयोग में दो नए राज्य सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी उमेश कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा शामिल हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों की सेवा शर्तें, वेतन, भत्ते एवं अन्य सुविधाएं भारत सरकार की अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर 2019 के अंतर्गत निर्धारित होंगी। ये सभी नियुक्तियां “सूचना का अधिकार (केंद्रीय सूचना आयोग एवं राज्य सूचना आयोगों में पदावधि, वेतन, भत्ते एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2019” के तहत की गई हैं।

राज्यपाल के नाम से जारी हुआ आदेश
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार जारी किया गया है। नई नियुक्तियों से राज्य सूचना आयोग के कामकाज में तेजी आने और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे की उम्मीद जताई जा रही है।image-2026-01-09T231128.642-1

Read More कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

Tags:

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना