महासमुंद में वन विभाग का बड़ा एक्शन: फर्नीचर मार्ट से अवैध सागौन व मशीनें जब्त

महासमुंद में वन विभाग का बड़ा एक्शन: फर्नीचर मार्ट से अवैध सागौन व मशीनें जब्त

महासमुंद : महासमुंद जिले के सरायपाली वन विभाग ने अवैध कीमती लकड़ी के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। डीएफओ महासमुंद के निर्देश पर सरायपाली वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रत्यूष टांडे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बंसुला स्थित जगदंबा फर्नीचर मार्ट पर छापा मारा।

अवैध सागौन-साल लकड़ी और मशीनें जब्त
कार्रवाई के दौरान टीम ने भारी मात्रा में अवैध सागौन और साल की लकड़ी, निर्माणाधीन फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक मशीनें जब्त कीं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर फर्नीचर मार्ट को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
वन विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई। प्रारंभिक जांच में अवैध लकड़ी के संग्रहण और उपयोग के स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More खेत में फसल की आड़ में उगा रहा था गांजा! पटवारी की सूचना पर पुलिस की दबिश, 112 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार

तस्करों में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Read More कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच