बीजापुर में CBI की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते SDI समेत पोस्ट ऑफिस के चार कर्मचारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

बीजापुर में CBI की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते SDI समेत पोस्ट ऑफिस के चार कर्मचारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप

बीजापुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बीजापुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। CBI की टीम ने बुधवार देर शाम शहर के एक होटल में छापा मारकर डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे शहर और डाक विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, CBI की टीम ने ताज होटल में यह ट्रैप कार्रवाई बुधवार रात करीब 8:30 बजे की। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए, जिसे रिश्वत की रकम बताया जा रहा है।

SDI समेत चार आरोपी CBI की गिरफ्त में
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) शास्त्री कुमार पैंकरा, मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं। सभी आरोपी डाक विभाग से जुड़े कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

पूछताछ जारी, जांच का दायरा बढ़ने के संकेत
कार्रवाई के बाद CBI की टीम चारों आरोपियों को अपने साथ लेकर गई है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में अन्य कर्मचारियों या नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा सकती है।

Read More Kurud News: दुकान दिलाने का दावा, 3.10 लाख लिए और 2 लाख अब भी बाकी! पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

डाक विभाग में मचा हड़कंप
CBI की इस कार्रवाई के बाद डाक विभाग सहित बीजापुर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फिलहाल, मामले को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है, जबकि CBI की ओर से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्रवाई को प्रशासनिक स्तर पर कड़ा और स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि रिश्वतखोरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच