रायपुर प्रेस क्लब चुनाव में प्रतिष्ठा की जंग 13 जनवरी को डलेंगे वोट 37 धुरंधर मैदान में

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव में प्रतिष्ठा की जंग 13 जनवरी को डलेंगे वोट 37 धुरंधर मैदान में

रायपुर। राजधानी के पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। आगामी 13 जनवरी को शहर के पत्रकार अपनी नई सरकार चुनेंगे। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक प्रेस क्लब परिसर में ही वोट डाले जाएंगे और सबसे खास बात यह है कि वोटिंग खत्म होते ही शाम को ही हार-जीत का फैसला भी हो जाएगा। इस बार चुनाव को लेकर पत्रकारों में जबरदस्त उत्साह है क्योंकि मामला सिर्फ पद का नहीं बल्कि साख का भी है।

38 ने भरा था पर्चा एक ने खींचे कदम अब 37 के बीच कड़ा मुकाबला

चुनावी प्रक्रिया के तहत 6 से 8 जनवरी के बीच नामांकन भरे गए थे। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक अध्यक्ष उपाध्यक्ष महासचिव संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के 5 अहम पदों के लिए कुल 38 लोगों ने दावेदारी पेश की थी। शनिवार को नाम वापसी के आखिरी दिन संयुक्त सचिव पद के एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया। अब मैदान में कुल 37 प्रत्याशी बचे हैं जो एक-एक वोट के लिए मतदाताओं के घर और दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

विवादों से पुराना नाता इस बार साख बचाने की चुनौती

Read More पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल

रायपुर प्रेस क्लब का इतिहास जितना पुराना है उतना ही इसका नाता विवादों से भी रहा है। पिछले कुछ सालों में मतदाता सूची को लेकर जमकर खींचतान हुई थी जिसकी गूंज कोर्ट तक भी पहुंची थी। इस बार भी निर्वाचन अधिकारियों के पास मतदाता सूची को लेकर 114 आपत्तियां आई थीं जिनका निपटारा करने के बाद 5 जनवरी को फाइनल लिस्ट जारी की गई। जानकारों का कहना है कि गुटबाजी के कारण इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प और कांटे का होने वाला है।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब देखना होगा कि रायपुर के पत्रकार साथी इस बार किसे अपना सिरमौर चुनते हैं और कौन इस चुनावी दंगल में पटखनी खाता है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच