Akanksha Toppo Video: जमानत मिलते ही फिर सामने आईं इन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो, गिरफ्तारी और वायरल वीडियो पर बड़ा बयान

Akanksha Toppo Video: जमानत मिलते ही फिर सामने आईं इन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो, गिरफ्तारी और वायरल वीडियो पर बड़ा बयान

अंबिकापुर: अंबिकापुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिलते ही उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में आकांक्षा ने अपनी गिरफ्तारी से जुड़े घटनाक्रम पर विस्तार से बात की है और साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि जिस वीडियो को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया था, उसे वह सोशल मीडिया से हटाने वाली नहीं हैं।

वीडियो में आकांक्षा टोप्पो ने कहा कि हालिया घटनाक्रम के बाद वह मानसिक रूप से दबाव में हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस डर के बावजूद वह न तो अपने विचारों से पीछे हटेंगी और न ही सोशल मीडिया पर अपनी बात रखना बंद करेंगी। आकांक्षा ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनसे पूछताछ की और मामले को लेकर उनका पक्ष भी सुना गया। उन्होंने यह स्वीकार किया कि पुलिस अधिकारी के समक्ष उन्होंने माफी भी मांगी थी, जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

https://www.instagram.com/reel/DSw2EaADEXL/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

गौरतलब है कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर सीतापुर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी शिकायत के आधार पर सीतापुर पुलिस ने सरगुजा जिले की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की और उन्हें हिरासत में लिया था।

Read More  Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR

जमानत के बाद जारी किए गए इस नए वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जहां एक ओर उनके समर्थक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर अलग-अलग वर्गों से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है और आने वाले दिनों में इस पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजर बनी हुई है।

Tags:

Latest News

Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण