SIR के बाद मतदाता सूची में गड़बड़ी उजागर, रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित

SIR के बाद मतदाता सूची में गड़बड़ी उजागर, रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित

रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के बाद रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आई हैं। धरसीवां तहसील अंतर्गत बीरगांव क्षेत्र के गाजी नगर की मतदाता सूची को लेकर शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-48 रायपुर ग्रामीण द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह टीम मौके पर जाकर पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच करेगी।

कौन करेगा जांच
गठित जांच दल में निम्न अधिकारियों को शामिल किया गया है—

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

  • राममूर्ति दीवान, तहसीलदार, रायपुर
  • शैलेन्द्र निर्मलकर, राजस्व उप निरीक्षक, नगर निगम बीरगांव
  • महेश कुमार सोनवानी, ग्राम बीरगांव

टीम मौके पर पहुंचकर मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों की ग्राउंड लेवल वेरिफिकेशन करेगी और अपनी रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को सौंपेगी।

Read More CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

फील्ड वेरिफिकेशन में क्या सामने आया
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जांच दल द्वारा भाग संख्या 63 और 64 की मतदाता सूची का मौके पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान यह पाया गया कि संबंधित मतदाता क्षेत्र में ही निवासरत हैं, लेकिन बड़ी संख्या में मतदाताओं के मकान नंबर और पते में गंभीर त्रुटियां दर्ज हैं।

सुधार की प्रक्रिया शुरू
प्रशासन ने मतदाता सूची में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाते हुए संबंधित मतदाताओं से फॉर्म-8 भरवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मकान नंबर और पते की गलतियों को दुरुस्त किया जा सके।

पारदर्शिता पर जोर
निर्वाचन विभाग का कहना है कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Tags:

Latest News

सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी