बलरामपुर में गर्मी का कहर! सैकड़ों चमगादड़ों की मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन

बलरामपुर में गर्मी का कहर! सैकड़ों चमगादड़ों की मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भीषण गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। वाड्रफनगर क्षेत्र में तेज तापमान के चलते सैकड़ों चमगादड़ों की मौत के बाद प्रशासन और वन विभाग हरकत में आया। हालात को देखते हुए पेड़ों पर पानी का छिड़काव कराया गया, ताकि पेड़ों पर बसे हजारों चमगादड़ों को राहत मिल सके।

जानकारी के मुताबिक, वाड्रफनगर पुलिस चौकी के पास स्थित पेड़ों में बड़ी संख्या में चमगादड़ रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार चमगादड़ों के नीचे गिरने और मरने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इलाके में मृत चमगादड़ों की संख्या बढ़ने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल बन गया था। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद पेड़ों और आसपास के क्षेत्र में पानी का छिड़काव कराया। वहीं मृत चमगादड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि उनकी मौत की असली वजह स्पष्ट हो सके। प्रशासन की ओर से मृत चमगादड़ों के सुरक्षित निष्पादन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, क्योंकि इलाके में दुर्गंध फैलने से लोगों को परेशानी हो रही थी।

Read More 3D Blast Update: उरला फैक्ट्री हादसे के बाद बड़ा फैसला, मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख मुआवजा; CM साय बोले- फैक्ट्री कर दी गई है बंद

पशु चिकित्सक कमला आयाम ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र का तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि चमगादड़ों के लिए 39 डिग्री सेल्सियस एक ‘टिपिंग पॉइंट’ माना जाता है। इससे अधिक तापमान होने पर उनका शरीर तापमान नियंत्रित नहीं कर पाता और ‘हाइपर थर्मिया’ की स्थिति बन जाती है।

Read More मानसून में बंद हुआ बारनवापारा अभयारण्य, अब बफर जोन में मिलेगा नेचर टूरिज्म का नया अनुभव; विकसित किए गए विशेष पर्यटन स्थल

विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक गर्मी की वजह से चमगादड़ों का ‘थर्मो-नेगेटिव सिस्टम’ प्रभावित हो जाता है, जिससे उनके शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं और उनकी मौत हो जाती है। फिलहाल प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, ताकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि की जा सके।

Latest News

 बाल संप्रेक्षण गृह : चौकीदार हत्या मामले में परिजन कर रहे CBI जाँच की मांग बाल संप्रेक्षण गृह : चौकीदार हत्या मामले में परिजन कर रहे CBI जाँच की मांग
'युवाओं के लिए कैसे आदर्श?' समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 10 लाख का जुर्माना
5 लाख में एक दुर्लभ मामला! 3 महीने के मासूम के पेट से निकला अधूरा जुड़वां भ्रूण, सफल सर्जरी के बाद बच्चा स्वस्थ
आदिवासी विकास पर सरकार का रिपोर्ट कार्ड: ढाई वर्षों की उपलब्धियों का ब्यौरा, मंत्री रामविचार नेताम ने गिनाए बड़े बदलाव
50 वर्षो से निवासरत ग्रामीणों को 3 दिन का अल्टीमेटम , सरपंच व सचिव की मनमानी
150 बच्चों के लिए सिर्फ 3 शिक्षक! नाराज छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला, पढ़ाई पूरी तरह ठप
रायपुर में 'पुष्पा' स्टाइल खैर तस्करी का भंडाफोड़! दो ट्रक से ज्यादा लकड़ी जब्त, गोदाम सील, तस्कर फरार
रथयात्रा से पहले गुजरात ATS का बड़ा ऑपरेशन! 5 संदिग्ध हिरासत में, जैश-ए-मोहम्मद से संभावित कनेक्शन की जांच
BREAKING: डीजल चोरों को छोड़ना पड़ा महंगा! ASI उमेश उपाध्याय सस्पेंड, SSP का बड़ा एक्शन
फेसबुक पर BJP विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी, शिकायत के बाद युवक पर FIR दर्ज
सुंदरकांड को लेकर गुरुग्राम में सियासी घमासान! BJP कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यक्रम पर प्रशासन सख्त, 300 मीटर तक धारा 144 लागू
राजधानी के स्कूल में खूनी बवाल! पानी फेंकने की कहासुनी के बाद 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला