रायपुर: खमतराई ओवरब्रिज पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

रायपुर: खमतराई ओवरब्रिज पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

रायपुर: राजधानी रायपुर के खमतराई ओवरब्रिज पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आधी रात एक चलती स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में वाहन धू-धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि कार में सवार चारों लोगों ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।

अस्पताल से लौटते वक्त हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार लोग बेमेतरा निवासी विष्णु साहू के साथ थे, जो अपनी एक रिश्तेदार को रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद वापस लौट रहे थे। खमतराई ओवरब्रिज पर पहुंचते ही वाहन से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया।

दमकल पहुंचने से पहले ही जलकर खाक हुई गाड़ी
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को बुलाया गया, लेकिन दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Read More खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Read More नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच