हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन और क्या कुछ रहेगा खास जानिए ...

हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन और क्या कुछ रहेगा  खास जानिए ...

Raipur/  सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर समिति द्वारा आज रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमे हनुमान जन्मउत्सव  का भव्य एवं विशाल आयोजन की जानकारी दी गयी वही छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े हनुमान मंदिर में जन्म उत्सव पर 12 बजे महाआरती होगी इस मंदिर में सभी धर्म-संप्रदाय के लोग शामिल होंगे 

रायपुर, रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सर्वधर्म संकट मोचन मंदिर समिति के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 अप्रैल को हनुमान जन्मउत्सव धूमधाम से मनाई जाएगी जिसमें प्रातः भगवान का अभिषेक व श्रृंगार कर दोपहर 12 बजे महाआरती की जाएगी तत्पश्चात 1 बजे से प्रसादी वितरण प्रारंभ होगा जिसमें मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित मंडल आयोग के अध्यक्ष, नगर निगम के एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षद व व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी शामिल होंगे।

आपको बता दे की कार्यक्रम में 8 से 10 हज़ार हनुमान भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई है जिसमें रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री भी हनुमान जी के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण करेंगे। वही राजकुमार राठी ने बताया कि मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा के साथ लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी एवं आरती के पश्चात जयपुर से आई टीम के द्वारा भव्य रंग बिरंगी आतिशबाजी की जाएगी। राजकुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम की विशालता को देखते हुए पुलिस एवं शासन से विशेष सहयोग एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है

Read More गंभीर कदाचार के आरोप, कलेक्टर ने की निलंबन की सिफारिश, शासन ने सिर्फ चेतावनी देकर किया मामला खत्म

Latest News

संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा
रायपुर में 53% टीबी मरीजों को नहीं मिली पोषण राशि, 2,257 मरीज इंतजार में
महादेव सट्टा केस से प्रमोटरों का नाम हटवाने के लिए वकील हिमांशु को हवाला से मिले 180 करोड़ रुपए
व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग