डिजिटल इंडिया की मार : बिना मोबाइल और ओटीपी के चक्कर में फंसे 20 हजार किसान नहीं बेच पाएंगे धान

डिजिटल इंडिया की मार : बिना मोबाइल और ओटीपी के चक्कर में फंसे 20 हजार किसान नहीं बेच पाएंगे धान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल धान की फसल तो बंपर हुई है लेकिन हजारों किसानों की किस्मत एग्रीस्टेक पोर्टल के मकड़जाल में उलझ कर रह गई है। सरकार ने इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए इस नए पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। विडंबना देखिए कि रायपुर जिले के ही 20 हजार से ज्यादा किसान अब तक इस सिस्टम में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि कई गरीब किसानों के पास आज भी अपना मोबाइल नहीं है। अब पोर्टल पर नाम नहीं होने से सिस्टम उनकी जमीन का रिकॉर्ड ही नहीं दिखा रहा है जिससे समितियों ने धान खरीदने से हाथ खड़े कर दिए हैं।

बिना पंजीयन नहीं बिकेगा 21 क्विंटल धान

शासन ने इस बार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है और भाव भी 3100 रुपए प्रति क्विंटल तय है। लेकिन प्रशासनिक सख्ती और तकनीकी अड़चनों ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। जब तक एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसान का डेटा नहीं चढ़ेगा तब तक वह सरकारी खरीदी केंद्र पर एक दाना भी नहीं बेच पाएगा। जानकारों का कहना है कि अगर इन 20 हजार किसानों की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो हजारों टन धान खुले बाजार में औने-पौने दाम पर बिकने को मजबूर होगा।

Read More अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल

सर्वर और ओटीपी ने बढ़ाई किसानों की बेचैनी

Read More Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में

मैदानी इलाकों से आ रही खबरें बताती हैं कि पंजीयन के दौरान किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। दतरेंगा के रहने वाले किसान जीवन लाल ने बताया कि पोर्टल पर एंट्री करते समय कभी सर्वर डाउन रहता था तो कभी घंटों इंतजार के बाद भी मोबाइल पर ओटीपी नहीं आता था। कई बुजुर्ग किसानों के पास मोबाइल ही नहीं है और जिनके पास है उनका नंबर आधार से लिंक नहीं है। ऐसी छोटी-छोटी तकनीकी खामियों ने अन्नदाता के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है।

सरकारी सिस्टम का गणित और जमीनी हकीकत

रायपुर जिले के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति काफी चिंताजनक है। जिले के कुल पंजीकृत किसानों में से एक बड़ा हिस्सा पोर्टल की अनिवार्य शर्त के कारण बाहर बैठा है। प्रशासन ने सुविधा के दावे तो बहुत किए लेकिन ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की सुस्त रफ्तार और मोबाइल की कमी का कोई तोड़ नहीं निकाला गया। अब फसल कटकर खलिहानों में तैयार खड़ी है लेकिन  पोर्टल की हरी झंडी न मिलने से किसान बेचैन हैं।

साहब के भरोसे किसान और दांव पर भविष्य

पंजीयन न होने से किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों का कहना है कि सरकार को मोबाइल और ओटीपी जैसी शर्तों में ढील देनी चाहिए ताकि वास्तविक किसान अपनी मेहनत की कमाई बेच सके। अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासनिक अमले की होगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच