छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की 14 साल की योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, जूडो में शानदार प्रदर्शन पर मिला राष्ट्रीय सम्मान

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की 14 साल की योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, जूडो में शानदार प्रदर्शन पर मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की योगिता मंडावी को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। 26 दिसंबर 2025 को वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

विपरीत परिस्थितियों में हासिल की सफलता
योगिता के माता-पिता का निधन उनके चार वर्ष की उम्र में हो गया था। इसके बाद उनकी परवरिश बालिका गृह, कोंडागांव में हुई। इन कठिन हालातों के बावजूद, योगिता ने अपनी मेहनत और लगन से मात्र 13 वर्ष की उम्र में राज्य स्तर की बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाई। 14 वर्ष की उम्र से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना शुरू किया। अब जूडो के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर का यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया।

देश के 20 होनहार बच्चों को मिला सम्मान
हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है, जो सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे पुत्रों की शहादत के सम्मान में समर्पित है। इस दिन प्रधानमंत्री द्वारा देश के होनहार बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 बच्चों को यह सम्मान प्रदान किया। योगिता मंडावी की यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Read More डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच