आरंग में खेत में जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए 4.72 लाख

आरंग में खेत में जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किए 4.72 लाख

आरंग: राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम भानसोज में की गई, जहां खुले खेत (खार) में जुए की महफिल सजी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,71,290 नकद, 7 दोपहिया वाहन और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 4.72 लाख बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिलेभर में जुआ और सट्टा के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को थाना आरंग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भानसोज के खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 10 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया गया।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत थाना आरंग में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read More हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

Read More नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ

  • देवेंद्र वर्मा (37) – ग्राम भानसोज
  • वितिक गायकवाड़ (23) – ग्राम भानसोज
  • दिनेश कुमार वर्मा (40) – पिपरहट्टा
  • राधेश्याम साहू (52) – ग्राम फरफौद
  • राहुल गायकवाड़ (36) – ग्राम भानसोज
  • पुष्कर साहू (36) – ग्राम फरफौद
  • राजू साहू (47) – पिपरहट्टा
  • कृष्ण कुमार साहू (61) – पिपरहट्टा
  • नारायण चंद्राकर (35) – ग्राम फरफौद
  • दिलेश्वर साहू (32) – ग्राम जरौद

पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच