महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश

महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नगर निकायों में सहायक शिक्षक शिक्षा कर्मी ग्रेड-3 की भर्ती से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच ने माना कि महिला ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति आरक्षण नियमों के विपरीत थी। हालांकि, नियुक्तियों को करीब 12 साल बीत जाने और संबंधित अभ्यर्थियों के लंबे समय से सेवा में होने के कारण कोर्ट ने उनकी नियुक्तियां रद्द करने से इनकार कर दिया। इसके बजाय याचिकाकर्ता को हुई क्षति के लिए रायपुर नगर निगम को 3 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया।

204 पदों में 12 पद महिला ओबीसी के लिए थे

मामला धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा निवासी नम्रता देवांगन की याचिका से जुड़ा है। उन्होंने वर्ष 2013 में सहायक शिक्षक शिक्षा कर्मी ग्रेड-3, विज्ञान विषय के पद के लिए आवेदन किया था। भर्ती में कुल 204 पद थे, जिनमें 12 पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित थे। याचिकाकर्ता का आरोप था कि इन आरक्षित पदों पर महिला अभ्यर्थियों की जगह पुरुष ओबीसी अभ्यर्थियों को नियुक्त कर दिया गया। इस मामले में वर्ष 2016 में हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कोर्ट के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय समिति ने भी अपनी जांच में माना कि याचिकाकर्ता आरक्षण नियमों के अनुसार नियुक्ति से वंचित हुई थी।

Read More 50 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा! TMC के साइड स्टोर की छत काटकर उड़ाए थे मशीनों के महंगे पार्ट्स, 4 आरोपी गिरफ्तार

वैधानिक नियमों से ऊपर नहीं हो सकता सर्कुलर

Read More Sukma ACB Action: BEO कार्यालय में ACB का ट्रैप, 10 हजार की रिश्वत लेते अधिकारी धराया, एरियर्स भुगतान के नाम पर मांगने का आरोप

हाई कोर्ट ने कहा कि वर्ष 2013 के भर्ती नियमों में महिलाओं समेत विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण का स्पष्ट प्रावधान था। अदालत ने साफ किया कि कोई सरकारी सर्कुलर वैधानिक नियमों को खत्म या बदल नहीं सकता। यदि नियम महिला ओबीसी के लिए आरक्षित पदों को पुरुष अभ्यर्थियों से भरने की अनुमति नहीं देता है, तो केवल सर्कुलर के आधार पर ऐसी नियुक्ति को सही नहीं माना जा सकता।

पुरानी नियुक्तियां रद्द करने के बजाय मुआवजा

कोर्ट ने यह भी ध्यान में रखा कि संबंधित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 15 जनवरी 2014 को हुई थी और वे लंबे समय से सेवा में हैं। दूसरी ओर, याचिकाकर्ता वर्ष 2020 में शिक्षक के पद पर नियुक्त हो चुकी हैं और उनकी सेवा भी नियमित हो चुकी है। ऐसे में वर्षों पुरानी नियुक्तियों को रद्द करने से संबंधित कर्मचारियों पर गंभीर असर पड़ सकता था। कोर्ट ने माना कि नगर निगम की गलती के कारण याचिकाकर्ता को वर्ष 2014 में नियुक्ति और उससे जुड़े वेतन व अन्य सेवा लाभ नहीं मिल सके, जिससे उन्हें मानसिक परेशानी भी हुई। इन परिस्थितियों को देखते हुए हाई कोर्ट ने नियुक्तियों को बरकरार रखा और रायपुर नगर निगम को नम्रता देवांगन को 3 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं
Surajpur Elephant Attack: सड़क पर आया ‘कबरा-काना’, कार को कई बार पलटा; तमोर पिंगला में हाथी की दहशत से ग्रामीण परेशान