पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली

पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली

बिलासपुर : बिलासपुर में अब मकान, दुकान, कमरा या दूसरी कोई भी जगह किराए पर देना इतना आसान नहीं होगा। किराएदार रखने से पहले मकान मालिक को उसकी पूरी जानकारी संबंधित थाने में देनी होगी। इतना ही नहीं, पहले से किराए पर रह रहे लोगों का ब्योरा भी पुलिस को सौंपना होगा। नियमों की अनदेखी करने वाले मकान मालिकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने तक की कार्रवाई हो सकती है। एसएसपी की रिपोर्ट के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और किराए के मकानों की आड़ में चलने वाली आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना है।

पहले दस्तावेज करें जमा, फिर रखे किराएदार

आदेश के अनुसार, मकान मालिकों को किराएदार का नाम-पता, मोबाइल नंबर, किरायानामा, आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र और जरूरी विवरण संबंधित थाना प्रभारी को उपलब्ध कराने होंगे। यह जिम्मेदारी केवल नए किराएदार रखने वालों तक सीमित नहीं है। आदेश जारी होने से पहले से मकान, दुकान, हॉस्टल, पीजी या कमरों में रह रहे किराएदारों की जानकारी भी तत्काल पुलिस को देनी होगी।

Read More खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव

पहचान पत्र बिना दिया किराए, तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Read More अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता

किसी भी व्यक्ति को वैध पहचान पत्र के बिना मकान या कमरा किराए पर नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। किराएदार या उसके यहां आने-जाने वाले किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध नजर आने पर तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस चौकी को सूचना देनी होगी। जानकारी छिपाने या आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

अब मकान मालिकों की जिम्मेदारी भी होगी तय

प्रशासन के इस आदेश के बाद किराए पर मकान, दुकान, कमरा या अन्य जगह देने वालों को दस्तावेज और पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से लेना होगा। खासकर उन इलाकों में, जहां बड़ी संख्या में छात्र, मजदूर और दूसरे राज्यों से आए लोग किराए पर रहते हैं, वहां किराएदारों का रिकॉर्ड रखना महत्वपूर्ण होगा। आदेश का पालन नहीं करने पर मकान मालिकों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Tags:

Latest News

CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही पर दो अधिकारियों को नोटिस जारी  CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही पर दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त